Date: 01/07/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

10 जिला के लोगों को बुलाकर गांधी मैदान का एक कोना भी नहीं भर पाये उपेंद्र कुशवाहा - विनय कुशवाहा

7/1/2025 12:08:11 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By Sanjana Singh 
       Gayaji : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव वरिष्ठ नेता विनय कुशवाहा ने उपेंद्र कुशवाहा की  रैली को सुपर फ्लॉप  बताया है। विनय कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के नेता कुछ भी कर ले तेजस्वी की सरकार बनना तय बिहार की जनता ने तय कर लिया है। 
विनय कुशवाहा ने बताया कि गया जी में होने वाला रैली में उपेंद्र कुशवाहा ने 10 जिला के लोगों को बुलाया था गया जी, औरंगाबाद ,अरवल ,नवादा जहानाबाद, नालंदा, जमुई, शेखपुरा लखीसराय, बाढ़। इतना संसाधन पैसा खर्च करने के बावजूद भी जनता ने उपेंद्र कुशवाहा को नकार दिया। अब कुशवाहा समाज और अन्य वर्ग के लोग समझ चुके हैं उपेंद्र कुशवाहा की राजनीति सिर्फ बारगेनिंग तक सीमट कर रह गई है भीड़ बुलाकर सीट के लिए ब्लैकमेलिंग करके टिकट को बेचने का काम करते हैं। उपेंद्र कुशवाहा को कुशवाहा समाज से कोई लेना देना नहीं उपेंद्र कुशवाहा बता पाएंगे स्नेहा कुशवाहा सासाराम की बेटी बनारस में पढ़ाई करती थी उसका बलात्कार कर हत्या कर दिया गया अभी तक हत्यारे को गिरफ्तार नहीं किया गया उपेंद्र कुशवाहा भाजपा के साथ हैं भाजपा की उत्तर प्रदेश में सरकार हैं अभी तक स्नेहा कुशवाहा की मां इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है लेकिन उपेंद्र कुशवाहा और सम्राट चौधरी ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं दिया, उपेंद्र कुशवाहा को बताना चाहिए की 1 साल के भीतर दीपक कुशवाहा (दानापुर) सुरभि कुशवाहा (पटना) स्नेहा( सासाराम) अयोध्या कुशवाहा अरवल दीपक टाइगर( अरवल) सत्यम बिहटा )सुदर्शन वर्मा( पटना) मनोज कुशवाहा (मुजफ्फरपुर) कुंदन आज( पटना )अकाली देवी( नवादा) गौरव कुशवाहा( मुजफ्फरपुर) अच्छेलाल कुशवाहा (सिवान) रामाश्रय कुशवाहा( गोपालगंज) जैसे प्रमुख लोगों की हत्या हुई किसी का इंसाफ नहीं मिल सका आज तक। एनडीए सरकार के प्रमुख नेता है उपेंद्र कुशवाहा इतने कुशवाहा समाज के लोगों की हत्या हुई आज तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं किए गए इस पर उपेंद्र कुशवाहा चुप क्यों !  इतना ही नहीं सरकार ने  गठित आयोग में माधव आनंद जैसे लोगों को जगह देने का काम किया क्या इनके पार्टी में कुशवाहा समाज के कार्यकर्ता नहीं थे?
जब केंद्र में उपेंद्र कुशवाहा मंत्री थे कितने कुशवाहा समाज के लोगों को काम करने का काम किया कितने कुशवाहा समाज के लोगों को नौकरी देने का काम किया यह सब उपेंद्र कुशवाहा को बताना चाहिए। विनय कुशवाहा ने नौजवान कुशवाहा समाज के युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि उपेंद्र कुशवाहा से सावधान रहें उपेंद्र कुशवाहा ने कभी कुशवाहा समाज के लोगों को भला नहीं किया है बल्कि कुशवाहा समाज के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का काम किया है। जितेंद्र वर्मा मनोज कुशवाहा अजय मेहता लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा पवन कुमार वर्मा राजेंद्र प्रसाद वर्मा पप्पू कुशवाहा कुमार शंभू प्रसाद अधिवक्ता सुनील कुशवाहा आदि नेताओं ने भी उपेंद्र कुशवाहा को रैली को सुपर फलाॅप बताया है।
गयाजी  से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट