Date: 01/07/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी के " गोदान " पर आधारित है पुस्तक का लोकार्पण सह साहित्य समारोह

7/1/2025 4:24:39 PM IST

42
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : डॉ. जे. के. सिन्हा मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी साहित्य भारती के प्रदेश महामंत्री व लोकप्रिय साहित्यकार राकेश कुमार द्वारा रचित " गोदान काव्य रूपांतरण " जो विश्व उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी के " गोदान " पर आधारित है , इस पुस्तक का लोकार्पण साहित्य समारोह की तरह बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया, जिसका आयोजन हिंदी साहित्य भारती प्रदेश उपाध्यक्षा डॉ. संगीता नाथ व संस्था के जिलाध्यक्ष विश्वजीत विश्वकिरण ने किया।  इस अवसर पर  बतौर मुख्य अतिथि  बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ( डॉ.) राम कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि आई. आई. टी.- आई. एस. एम के उप निदेशक डॉ. धीरज कुमार सिंह,बि बि एम के यू रेजिस्ट्रार प्रो. राधा नाथ त्रिपाठी,शिक्षाविद् प्राचार्या डॉ शोभा सिन्हा, वरिष्ठ साहित्यकार (पूर्व महाप्रबंधक) संजय सिंह ' चंदन' - मुख्य वक्ता , बी.सी.सी.एल के अवकाश प्राप्त हिन्दी अनुवादक व साहित्यकार श्याम नारायण जी, बी. सी.सी.एल धनबाद मुख्यालय के जन सम्पर्क व राजभाषा अधिकारी उदय वीर सिंह एवं अनिता अग्रवाल के कर कमलों से " गोदान काव्य रूपांतरण " का विधिवत्  लोकार्पण किया गया। मंच का शानदार संचालन लोकप्रिय गज़ल कार अनंत महेंद्र ने किया। बड़ी संख्या में विद्वत साहित्य मनीषी इस अवसर पर उपस्थित थे।  सभी अतिथियों को अंग वस्त्र, गोदान स्मृति चिन्ह व एक पौधा कलम सम्राट प्रेमचंद के नाम भेंट किया गया । अतिथियों का स्वागत  साहित्यकार डॉ. स्नेह लता सिंह, स्नेह प्रभा पांडेय,रिंकू दुबे ' वैष्णवी ',  प्रीति कर्ण,सुमन मिश्र , नीरजा पप्पी, शालिनी झा आदि ने किया। 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क