Date: 04/07/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

योगी आदित्यनाथ का अपना कोई वोटबेस नहीं है : सांसद निशिकांत

7/3/2025 3:57:23 PM IST

42
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे अपनी विभिन्न कारिस्तानियों से  विवादित होते जा रहें हैं। अब उन्होंने भाजपा के आला नेता यूपी के सी एम योगी आदित्यनाथ पर बयानी हमला बोला है। इसमें उन्होंने सीएम योगी के राजनीतिक भविष्य पर ही सवाल उठा दिया। निशिकांत यूट्यूबर प्रफुल्ल गर्ग के पॉडकास्ट पर इंटरव्यू देने के दौरान यह बातें कही। उनसे सवाल पूछा गया कि योगी आदित्यनाथ पर उनका क्या सोचना है।  इस पर निशिकांत ने जवाब दिया,योगी आज सीएम हैं और दिल्ली में जगह खाली नहीं है।  20-25 साल बाद क्या सिचुएशन होगी, किसी को पता नहीं है।  20 साल राजनीति में बड़ा समय होता है।  तो इसलिए इस तरह के प्रश्न ना किसी के मन में हैं, ना किसी के मन में होने चाहिए। सांसद से पूछा गया था कि मौजूदा राजनीतिक विमर्श पर, लेकिन उन्होंने जवाब दिया भविष्य को लेकर।  अब कयास लग रहा है कि उन्होंने लगभग यह कहने की कोशिश की कि यूपी के मौजूदा मुख्यमंत्री का भविष्य अनिश्चित है।  लेकिन भाजपा  सांसद सिर्फ इतने पर नहीं रुके।  उन्होंने यह भी कहने की कोशिश की कि योगी आदित्यनाथ का अपना कोई वोटबेस नहीं है।  उन्होंने कहा कि 2017 में जब योगी सी एम  बने तो योगी के नाम पर लोगों ने वोट नहीं दिया।  प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट दिया।  आज भी जनता पीएम मोदी के नाम पर वोट कर रही है। 
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क