Date: 10/07/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

साधारण बहस पर दोस्त ने अपने हीं दोस्त को गोली मार करके कर दी हत्या    
 

7/9/2025 7:50:07 PM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gya jee : गयाजी जिले के फतेहपुर थाना अंतर्गत  लोधवे पहाड़ पर बीती देर शाम 6 दोस्त मिलकर पिकनिक मनाने गए थे। वहां गुनगुन से किसी बात को लेकर राहुल से बहस हो गई। इस दौरान गुनगुन ने कमर से पिस्तौल निकाल कर राहुल कुमार की गोली मार दी। जहां अस्पताल ले जाने के दौरान राहुल कुमार की मौत हो गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन दोस्त को गिरफ्तार किया गया है जबकि मुख्य आरोपी गुनगुन व अन्य आरोपी फरार है।इसकी जानकारी वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडेय  ने दी है।  सुनील कुमार पांडेय ने फतेहपुर थाना कार्यालय में बताया कि सभी दोस्त राहुल कुमार को घर से बुलाकर लोढ़ावे पहाड़ पर ले गए थें।  लेकिन इस बीच गुनगुन से किसी बात को लेकर बहस हो गई और उसने गोली चला दी,यह आरोप मृतक की मां ने लगाया था।  वही त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी गुनगुन और एक अन्य आरोपी फरार है। जिसे गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि  जल्द ही दोनों आरोपी की भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि आखिर किस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी, यह जांच की जा रही है।
 
 
गया जी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट