Date: 02/08/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दो बच्चों की मां की गला कटा शव घर से बरामद , हत्या की आशंका ,पति फरार

8/2/2025 3:45:32 PM IST

33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी के नामदा बस्ती में गला कटी महिला की लाश से इलाके में सनसनी फैल गई।गोलमुरी थाना अंतर्गत  नामदा बस्ती में एक महिला की लाश उसके घर से गला कटा हालत में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 27 वर्षीय मनीषा कौर के रूप में हुई है।  जो दो बच्चों की मां थीं। घटना के बाद से उसका पति गुरप्रीत सिंह उर्फ सागर गायब है। महिला की लाश संदिग्ध हालत में बरामद हुई। मृतका मनीषा कौर गला कटा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई है। पुलिस को संदेह है कि मनीषा की हत्या की गई है। प्राथमिक जांच में घरेलू कलह और आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि साक्ष्य एकत्र किए जा सकें। मनीषा और सागर की शादी करीब 9 साल पहले प्रेम विवाह के तौर पर हुई थी। सागर सिख समुदाय से हैं, जबकि मनीषा हिंदू थीं। शादी के बाद दोनों नामदा बस्ती में रह रहे थे और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। पुलिस ने बताया कि  प्रथम दृष्टया मामला हत्या लग रहा है और इसमें पति की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता। सागर सिंह घर से फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। परिजनों से पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस मृतका के बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों से भी जानकारी जुटा रही है। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट