Date: 11/05/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भारत ने अमेरिका को दिया करारा जवाब : रूस से तेल खरीदना किसी भी सूरत में बंद नहीं होगा
8/5/2025 4:36:34 PM IST
7490
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
New Delhi :
भारत पर अमेरिकी दबाव बेअसर होता नजर आ रहा है। यही वजह है कि भारत ने साफ कर दिया कि वो किसी भी सूरत में रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करेगा। खबरों के मुताबक भारत ने कहा है कि भारत की तेल रिफाइनरियां रूसी कंपनियों से तेल प्राप्त करना जारी रखे हुए हैं। उनके आपूर्ति संबंधी निर्णय कीमत, कच्चे तेल की गुणवत्ता, भंडार, रसद और अन्य आर्थिक कारकों पर निर्भर होते हैं। बता दें कि भारत ने सिर्फ अपने ऊर्जा हितों की रक्षा नहीं की बल्कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाई। इस दौरान भारत ने ईरान और वेनेज़ुएला जैसे उन देशों से तेल नहीं खरीदा, जिन पर वास्तव में अमेरिका के प्रतिबंध लागू हैं।
अमेरिका की टैरिफ वाली कार्रवाईयों को नजरअंदाज करते हुए भारत ने अपने पुराने और भरोसेमंद सहयोगी रूस से तेल की खरीद जारी रखने का फैसला किया है। सूत्रों के हवाले से आ रहीं खबरों के मुताबिक रूसी तेल पर कभी कोई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। इसके बजाय, जी7 और यूरोपीय संघ (ईयू) द्वारा एक मूल्य सीमा व्यवस्था लागू की गई थी ताकि रूस की आय को सीमित करते हुए वैश्विक आपूर्ति को जारी रखा जा सके। भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने इस फ्रेमवर्क के तहत 60 डॉलर प्रति बैरल की अधिकतम सीमा का सख्ती से पालन किया है। अब ईयू ने इसे घटाकर 47.6 डॉलर प्रति बैरल करने की सिफारिश की है, जिसे सितंबर से लागू किया जाएगा। मार्च 2022 में जब रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफरातफरी मची थी, तब ब्रेंट क्रूड की कीमतें 137 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं। इसी दौरान भारत ने रणनीतिक निर्णय लेते हुए रियायती रूसी कच्चे तेल की खरीद शुरू की, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में संतुलन बना रहा और महंगाई को काबू में रखने में मदद मिली। सूत्रों के अनुसार, अगर भारत ने रूसी तेल न खरीदा होता और ओपीईसी एवं अन्य देशों की उत्पादन कटौती भी जारी रहती, तो तेल की कीमतें 137 डॉलर से भी ऊपर जा सकती थीं। इससे वैश्विक स्तर पर महंगाई और ऊर्जा संकट और गहरा जाता।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- इनको समझौता करना...
#
दुबई के कुनाफ़ा चॉकलेट के चक्कर में महंगा हुआ पिस्ता
#
इंटरव्यू के दौरान रिपोर्टर पर भड़के ट्रंप, कहा मैं रेपिस्ट नहीं हूं...
#
प्रेस डिनर हमले से पहले ट्रंप की सेक्रेटरी ने दिया था बयान, शॉट्स विल बी फायर्ड....
#
मुश्किलों में घिरी नेपाल की बालेन सरकार, दो मंत्रियों का इस्तीफा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
RCB की जीत के बाद मोहम्मद कैफ के पोस्ट से कंट्रोवर्सी तेज़, Virat Kohli का...
#
सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ के लिए बिहार युवा कांग्रेस के ई.रोहित मणि भूषण ने किया विशेष हवन पूजन का आयोजन
#
सोना देवी यूनिवर्सिटी में छात्र- छात्राओं के बीच पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,बोले ग्रामीण एसपी
#
हॉस्टल मे छात्र हत्याकांड से पहले मासूम से दुराचार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा