Date: 09/04/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हॉस्टल मे छात्र हत्याकांड से पहले मासूम से दुराचार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
4/8/2026 1:27:49 PM IST
57
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad: जहानाबाद के कड़ौना थाना क्षेत्र के कनौदी बाइपास स्थित एक निजी आवासीय विद्यालय में पांच वर्षीय छात्र की हत्या के मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस जांच में दुराचार की आशंका सामने आने के बाद स्कूल संचालक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित पिता के बयान पर दर्ज मामले में आरोप लगाया गया है कि बच्चे के साथ गलत कृत्य के बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई। इस मामले में स्कूल संचालक सह प्रिंसिपल तरुण कुमार उर्फ गांधी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए एक शिक्षक और दो महिला कर्मियों को बंध-पत्र पर रिहा कर दिया गया, जबकि एक सुरक्षा गार्ड से अब भी पूछताछ जारी है। पुलिस ने कड़ौना थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर स्कूल और छात्रावास को सील करवा दिया है।
प्राथमिकी के अनुसार, मृतक का बड़ा भाई भी उसी हॉस्टल में रह रहा था। उसने बताया कि घटना वाली रात संचालक छोटे बच्चे को अपने कमरे में ले गए थे। अगले दिन सुबह बच्चा गंभीर हालत में मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया।
सोमवार सुबह घायल अवस्था में मिले बच्चे को पहले स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले जाया गया, फिर बेहतर उपचार के लिए पटना भेजा गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाद में मेडिकल जांच के उपरांत शव परिजनों को सौंपा गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया।
घटना के बाद पुलिस ने विद्यालय परिसर को सील कर दिया है और तकनीकी व वैज्ञानिक आधार पर जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन छानबीन कर सच्चाई सामने लाई जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मधुमक्खियों का कहर: सड़क पर मचा हड़कंप,स्कूली बच्चों सहित कई घायल, एक की हालत गंभीर
#
लापता दो मासूम भाई बहन का मिला शव ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
दिवार तोड़ने का वीडियो हुआ वायरल ,मामला पहुंचा पुलिस के पास
#
पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता, हत्या के आरोपी को घंटो में किया गिरफ्तार
#
अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलाई दहशत,वारदात घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमालपुर स्टेशन पर टला बड़ा हादसा,पोटिको का गिरा शेड छज्जा, यात्रियों में मची अफरा तफरी
#
विधानसभा में ‘हर घर जल’ योजना पर भड़कीं रागिनी सिंह ,कही झरिया में ‘हर घर जल’ योजना है ठप और मंत्री से मांगा जवाब
#
मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला झरिया में किया पदयात्रा ,विकास को लेकर विरोधियो को घेरा ,कहा ...
#
सदर अस्पताल के इमरजेंसी से गायब हुए डॉक्टर,मरीजों के परिजनों ने कटा बवाल, सिविल सर्जन ने संभाला मोर्चा ,कहा ...
#
31 मार्च के बाद वृद्ध आश्रम की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग जिम्मे !