Date: 12/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जेलेंस्की ने स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया,कहा...
8/26/2025 10:46:50 AM IST
7678
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Saba Afrin
World News :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया. जेलेंस्की ने भारत की भूमिका की सराहना करते हुए शांति स्थापना में योगदान की उम्मीद जताई।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में यूक्रेन की जनता को शुभकामनाएँ देते हुए भारत की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. उन्होंने याद दिलाया कि भारत हमेशा शांति के पक्ष में खड़ा रहा है और संवाद एवं कूटनीति के जरिए ही हर समस्या का समाधान संभव है।
राष्ट्रपति जेंलेंस्की ने क्या कहा?
जेलेंस्की ने X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया युद्ध को सम्मानजनक और स्थायी शांति के साथ समाप्त करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने भरोसा जताया कि भारत इस दिशा में अहम योगदान देगा. जेलेंस्की ने साफ किया कि हर वह निर्णय जो कूटनीति को मजबूत करता है, वह न सिर्फ यूरोप बल्कि इंडो-पैसिफिक और पूरी दुनिया की सुरक्षा को बढ़ाता है.
पीएम मोदी का पत्र भी साझा किया
यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश साझा करते हुए राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेंलेंस्की ने उनका पत्र भी सार्वजनिक किया. इस पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन की जनता को शुभकामनाएँ देते हुए पिछले साल अगस्त में अपनी कीव यात्रा को याद किया. पीएम मोदी ने लिखा कि मैं आपको और यूक्रेन की जनता को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ. कीव की अपनी यात्रा की यादें आज भी ताजा हैं और इस दौरान भारत-यूक्रेन संबंधों में हुई प्रगति संतोषजनक रही है. मैं भविष्य में हमारे आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने की उम्मीद करता हूँ.
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के स्पष्ट रुख को एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि भारत हमेशा शांति के पक्ष में खड़ा रहा है. हम हर उस सच्चे प्रयास का समर्थन करते रहेंगे, जो संवाद और कूटनीति के माध्यम से जल्द और स्थायी समाधान की दिशा में उठाया जाए.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑपरेशन सिंदूर के बाद NSA डोभाल का कड़ा संदेश, बोले- ‘भारत जोखिम उठाकर प्रहार कर सकता है’
#
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 181 से ज्यादा मौतों की पुष्टि
#
UNSC की दावेदारी में भारत की बड़ी पहल, जयशंकर ने शुरू किया वैश्विक अभियान
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी हुई मजबूत! अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 तोपों के लिए बड़े रक्षा पैकेज को मंजूरी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेपीएससी का पुनर्गठन हो, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करें: नेहा बोरा
#
JPSC-JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की प्रक्रिया पर चंपई सोरेन ने उठाया बड़ा सवाल,कहा ...
#
विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य आयोजन, सरना धर्म कोड पर गरजे इरफान अंसारी
#
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन,सीमा सिंह को मिला महिला मोर्चा का कमान
#
आस्था की अनोखी तस्वीर: विशाल शिवलिंग की प्रतिमूर्ति लेकर बाबाधाम जा रहे कांवरिया