Date: 01/11/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भूली में महिला के 20 हजार रुपये चोरी, बाइक सवार अपराधी फरार

11/1/2026 11:49:11 AM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद के भूली में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। बैंक ऑफ इंडिया से 20 हजार रुपये निकालकर घर पहुंची महिला के घर से रुपये चोरी हो गए। आरोप है कि बैंक से ही उनका पीछा कर रहा एक युवक मौका पाकर पैसों से भरा प्लास्टिक लेकर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर उनके पति और स्थानीय लोगों ने पीछा किया, लेकिन आरोपी बाइक से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला भूली ओपी क्षेत्र का है। भूली निवासी सुनीता देवी दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 20 हजार रुपये निकालकर घर पहुंची थीं। उन्होंने रुपये और बैंक की पासबुक प्लास्टिक में रखकर पलंग पर रख दिया। इसके बाद वह पैर धोने गईं। इसी दौरान सफेद टी-शर्ट पहने एक युवक घर में घुसा और प्लास्टिक लेकर फरार हो गया। शोर सुनकर उनके पति सुरेश ठाकुर और स्थानीय लोगों ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह बाइक से भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलने पर भूली पुलिस ने बैंक पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में चर्चा है। अब देखना होगा कि पुलिस संदिग्ध की पहचान कर चोरी हुए रुपये कब तक बरामद कर पाती है।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क