Date: 28/10/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बारामुड़ी में नोटिस के बाद प्रभावितों से मिली कांग्रेस, अजय दुबे बोले- राजनीति नहीं, न्याय दिलाने आए हैं

10/28/2026 4:20:18 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : बारामुड़ी  में प्रशासन की ओर से नोटिस चिपकाए जाने के बाद मामला चर्चा में है। इस बीच जिला कांग्रेस की टीम ने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय दुबे ने कहा कि पार्टी यहां राजनीति करने नहीं, बल्कि प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने आई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मामले को देख रहा है, लेकिन कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीति करने पहुंच रहे हैं। उन्होंने गरीबों के साथ खड़े रहने की कांग्रेस की प्रतिबद्धता भी दोहराई। वहीं, जिला कांग्रेस नेता राशिद राजा ने कहा कि कांग्रेस जाति की नहीं, बल्कि जमात की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि अगर पप्पू यादव बरमूड़ी आते हैं, तो झारखंड में उनका स्वागत है। प्रशासन की ओर से नोटिस चिपकाए जाने के बाद प्रभावित लोगों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। अब सबकी निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। फिलहाल, इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं और प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान कैसे होता है, यह देखना अहम होगा। वही बारामुड़ी के प्रभावितों को सम्बोधित करने वालो में जिला अध्यक्ष संतोष सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, सुन्दर यादव , समशेर आलम आदि नेताओ ने सम्बोधित किया । 
 
संजना सिंह  कोयलांचल लाइव डेस्क