Date: 09/01/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दी  गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि

9/8/2025 4:03:07 PM IST

105
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit by umesh tiwary .
 
Chaaibasa  : पश्चिम सिंहभूम जिले के गुआ में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी और मूलवासी अपने अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए वर्षों से संघर्ष करते आ रहे हैं।  उन्होंने संकल्प लिया कि इस संघर्ष को और अधिक तेज किया जाएगा ताकि शहीदों के सपनों को साकार किया जा सके।  पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए उसे आदिवासियों का दुश्मन करार दिया।  उन्होंने गुआ गोलिकांड के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि आदिवासियों को उनका अधिकार मिले।  वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने  झारखंड की वर्तमान गठबंधन सरकार को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि झारखंड की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार कांग्रेस और राजद के साथ मिलकर यहां के आदिवासी रूढ़िवादी परंपराओं को समाप्त करना चाहती है।  पूर्व सीएम ने झारखण्ड में डेमोग्राफी परिवर्तन के लिया कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया  और कहा कि कांग्रेस के इशारे पर वर्तमान झारखंड की सरकार राज्य में घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है।  उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंधु जिला में भी बड़े पैमाने पर कुछ घुसपैठ हुआ है।  यहां की रूढ़िवादी परम्पराओं का दोहन हो रहा है।  किसके लिए पूरे राज्य के आदिवासियों को एकजुट होना पड़ेगा तभी हमारी सभ्यता और संस्कृति बचेगी।  उन्होंने कहा कि गुवा गोलीकांड सिर्फ इतिहास की घटना नहीं है बल्कि यह झारखंडी अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है।  शहीदों की कुर्बानी ने झारखंड राज्य निर्माण की नींव रखी और आने वाली पीढ़ियों को संघर्ष की राह दिखाई।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और विभिन्न राजनीतिक दलों केनेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क