Date: 10/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झारखंड मैदान पूजा कमिटी ने प्रेस वार्ता कर दुर्गा पूजा कार्यक्रम की दी जानकारी
9/25/2025 2:05:14 PM IST
7451
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Dhanbad :
सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा कमिटी, झारखंड मैदान हिरापुर की एक बैठक व प्रेस वार्ता झारखंड मैदान के निकट स्थित होटल प्रियांशि में आयोजित की गयी। अध्यक्ष मनोज मालाकार व सचिव उमेश यादव के नेतृत्व में सशक्त कार्यकर्ताओं की पूरी टीम झारखंड मैदान पूजा कमिटी के दुर्गा उत्सव को भव्य बनाने को सदैव प्रतिबद्ध रहती है। प्रेस वार्ता में बताया गया कि बंगाल के कारीगरों द्वारा लाखों घड़ो के इस्तेमाल से एक भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।
For Blood Collection Call - 9263147030
विज्ञापन
मिट्टी के घड़ों से निर्मित इस पंडाल को बनाने में बंगाल के ये हस्तशिल्पी महीनों से तैयारी में लगे हुए हैं और नयनाभिराम पंडाल के निर्माण में दिन रात लग कर इसे संपुर्ण करने में जुटे हुए हैं। कमिटी के द्वारा इस पंडाल परिसर में प्रारंभिक चिकित्सा सुविधा , पेयजल की सुविधा, शौचालय की सुविधा, तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सीसीटीवी की समुचित व्यवस्था की गयी है। दर्शनार्थियों के लिए अभय सुंदरी स्कूल परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए निशुल्क व्यवस्था भी की गयी है। हर साल के भांति सप्तमी, अष्टमी व नवमी को भोग वितरण की व्यवस्था की गयी है। नवमी को विशेष भोग सभी मोहल्ले में घर घर जा कर वितरित किया जायेगा। बंगाल के चंदन नगर से आये कारीगरों द्वारा विधुत संयोजक सोष्टी पाल के नेतृत्व में एक सुंदर व आकर्षक विधुत सज्जा की परिकल्पना को अंतिम रूप दीया जा रहा है। कमिटी द्वारा षष्ठी तिथि के दिन संध्या 7.30 बजे मुर्ति उद्घाटन के लिए धनबाद के विधायक राज सिन्हा को आमंत्रित किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार जी को पंडाल उद्धाटन के लिए आमंत्रित किया गया है। मेला परिसर का उद्घाटन विकास रंजन ( पप्पू सिंह) करेंगे। इस वर्ष मां की मुर्ति के विसर्जन को सात्विक व अनुठा बनाने की एक नई पहल की गयी है। मां की मुर्ति के विसर्जन को शोभा यात्रा के रुप में दिनांक 4/10/25 को सुबह 11 बजे धनबाद की जनता के संग आयोजित करने का एक प्रयास प्रथम बार धनबाद की धरा पर किया जायेगा। दुर्गा वाहिनी के रूप में 20 स्कुटी पर 40 युवतियों की एक टोली सर पर बिकानेरी साफा बांध कर , हाथ में ध्वजा ले कर इस विसर्जन की अगुवाई करेंगी। रामगढ़ सुनामी बैण्ड अपनी टिम के साथ विसर्जन में सम्मिलित रहेंगे। बंगाल से पधार रहे कलाकार कृष्ण राधा की रूप सज्जा में सखी सहेलियों व मोर की टोली के साथ शोभा यात्रा की शोभा को चार चांद लगायेंगे। दिल्ली ढोल के नाम से प्रचलित एक ढोल टीम शोभा यात्रा में सम्मिलित रहेगी। लाल पाड़ की सफेद साड़ी पहन कर 30 महिलाएं हाथ में धुनुची ले कर चलेंगी। बंगाल से आमंत्रित ढाक पार्टी अपने चिर परिचित अंदाज में शोभा यात्रा में ढाक की वह धुन सुनाएगी जिसे सुनने को हम सभी पुरे एक वर्ष इंतजार करते हैं। लाल पाड़ की साड़ी पहने हुए 6 महिलाएं शंख बजाते हुए शोभा यात्रा में माँ के मुर्ति की अगुवाई करेंगी साथ ही साथ 10 महिलाएं मां का चंवर ले कर चलेंगी। उनके साथ 10 महिलाएं माँ के छत्र के साथ शोभा यात्रा में सम्मिलित रहेंगी। कार्यकर्ताओं के नम आखों से भरी विसर्जन के लिए ले जायी जा रही माँ की प्रतिमा साथ होगी। इस यात्रा में बिकानेरी साफा बांधे हुए युवाओं की एक बड़ी टोली हाथ में ध्वजा व तलवार लेकर यात्रा में श्री राम सेना के रूप में शामिल रहेगी। डमरू झांझ की एक टीम को आमंत्रण भेजा गया है। उनके उपलब्धता पर शोभा यात्रा में इस टीम का भी समावेश रहेगा। अंत में समिति के प्रेस प्रभारी विकास साव ने सभी प्रेस संवाददाता बंधुओ व छायाकार बंधुओं का प्रेस वार्ता मे आने पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि समिति द्वारा निर्मित पंडाल, पंडाल की भव्यता, इसके सफल संचालन की रूपरेखा, समिति द्वारा की जा रही व्यव्स्थाओं को, विसर्जन की पूरी कल्पना को धनबाद की जनता तक पहुंचा पाना सिर्फ और सिर्फ प्रेस व मीडिया बंधुओं के सहयोग से ही संभव है। इस मौके पर मनोज मालाकार, उमेश यादव, सुबोध सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, धीरेंद्र राय, संजय यादव, रतन सरकार, राजू मालाकार, लालटू सिंह, मुकेश लाला, कुणाल सिंह, राजेश मालाकार, बबलू ठाकुर, दिलीप शर्मा, विक्की प्रसाद सहित कमेटी के सभी सदस्य मौके पर मौजूद थे। इस भव्य व दिव्य उत्सव को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का विषेश योगदान मिल रहा है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
फिनलैंड में छाया Dhurandhar ,राष्ट्रपति ने देखी फिल्म, कहा...
#
India vs New Zealand का फाइनल मैच आज, अहमदाबाद में बारिश की आशंका
#
Dhurandhar 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज़, मेकर्स ने फैंस के लिए पेड प्रिव्यू शोज किया प्लान
#
Oscar 2026 में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा
#
पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एग्रीको स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ खेली होली , रघुबर दास ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का जमशेदपुर दौरा
#
कुख्यात अपराधी को पकड़ने गए STF टीम पर हमला ,3 जख्मी,लूटे गए हथियार बरामद,7 को पुलिस ने लिया हिरासत में ...
#
पीडीएस दुकानदार के खिलाप ग्रामीणों का फूटा गुस्सा ,शिकायत करने पहुंचे जिला आपूर्ति विभाग कार्यालय
#
मेला में हथियार के साथ घूम रहे युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई,फिर किया पुलिस के हवाले
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर