Date: 25/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गोविन्दपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन घायल
4/12/2026 4:09:59 PM IST
163
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरखाबाद में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर आरएस मोड़ रतनपुर से बरवा की ओर जा रहे थे।इसी दौरान खैरखाबाद के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। तीनों घायलों को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान जीरा मुरी राशि टोला निवासी अशोक मरांडी, रेशमा हसदा और राम बास्की के रूप में हुई है।अशोक मरांडी की हालत नाजुक डॉक्टरों के अनुसार, हादसे में अशोक मरांडी के सिर में गंभीर चोट आई है, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं रेशमा हसदा के पैर में गंभीर चोट लगी है, जबकि राम बास्की भी घायल हैं। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेक्स
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
‘रामायण’ के ट्रेलर की धूम, सिद्धार्थ आनंद और एटली ने की जमकर तारीफ
#
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, शेयर की प्रदर्शन की तस्वीरें
#
'रामायण' बनी बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म, यश बोले- यह भारत का ड्रीम प्रोजेक्ट
#
'हैवान' का टीज़र आज होगा रिलीज, अक्षय-सैफ पहली बार साथ
#
अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मचाया धमाल, दुनियाभर में 100 करोड़ के पार कमाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
डायन बताकर बुजुर्ग महिला को भीड़ ने मार डाला ,एक अन्य महिला घायल,11 लोग पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
#
वज्रपात से महिला की हुई मौत
#
स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत
#
जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन आयोजित, बिनोद कुमार पांडे ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर किया प्रहार
#
दोस्त ने दोस्त की ही कर दी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हुआ खुलासा ?