Date: 24/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

छठ महापर्व से पूर्व मेयर संजीव सिंह ने किया राजेंद्र सरोवर का निरीक्षण

3/23/2026 4:15:04 PM IST

31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : चैती छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नव निर्वाचित मेयर संजीव सिंह ने सोमवार को राजेंद्र सरोवर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम और संबंधित संस्थाओं के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेयर ने साफ कहा कि छठ घाट पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि तालाब के पानी को स्वच्छ रखने के लिए एलएम और चुना डाला जाएगा, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि घाट पर चल रहे सभी अधूरे कार्यों को हर हाल में अगले दिन तक पूरा कर लिया जाए। साथ ही साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। मेयर संजीव सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए, ताकि वे पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें और छठ माता की पूजा-अर्चना कर सकें।
 
ब्यूरो रिपोर्ट कोयलांचल लाइव