Date: 23/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के बैनर तले निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
9/26/2025 5:26:04 PM IST
7528
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit by umesh tiwary .
Jahanabad :
महिलाओं को महिला रोग से निजात दिलाने के उद्देश्य से पहली बार जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित एक निजी मैरेज हॉल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के बैनर तले निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह चिकित्सा सिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए गए सशक्त नारी स्वस्थ्य परिवार कार्यक्रम के तहत किया गया। जिसका नेतृत्व समाजसेवी प्रोअशोक शर्मा कर रहे थे। इस मौके पर भारी संख्या में शहरी एवं ग्रामीण इलाके से महिला इलाज कराने के लिए पहुंची थी। मौके पर डॉक्टरों की टीम महिलाओं के महिला रोग संबंधित तमाम तरह के जांच एवं परामर्श दिया। इस मौके पर जिन लोगों को दवा की आवश्यकता है उसे दवा भी कुछ उपलब्ध कराई गई। लगभग सैकड़ो की संख्या में महिलाएं चिकित्सा शिविर में पहुंची हुई थी। इस निशुल्क चिकित्सा शिविर के मुख्य आयोजक प्रोफेसर अशोक शर्मा ने बताया कि इससे बहुत महिलाओं को लाभ मिलेगा। महिलाओं को कई प्रकार के खास करके प्रसव के दौरान जो कष्ट होते हैं उसे दूर करने की दिशा में चिकित्सक उन्हें परामर्श किया। उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का चिकित्सा सिविर जो बिल्कुल निशुल्क है। कई जिलों में हमारे द्वारा कराया गया है और आगे भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन को करना था। लेकिन मंत्री औरंगाबाद के जिला प्रभारी मंत्री हैं और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम में सभी मंत्री को अपने जिले में रहना है। इसी को लेकर औरंगाबाद चले गए हैं। उन्होंने अपना संबोधन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से माध्यम से किया है। इस मौके पर टुनटुन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थें।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मॉडल सदर अस्पताल को मिली बड़ी मजबूती, पैथोलॉजी हब लैब का हुआ शुभारंभ
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया पर अलर्ट, इलाज और रोकथाम के लिए प्रशासन ने कसी कमर
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, 14 दिनो में मिले 1441 संक्रमित मरीज
#
जमशेदपुर में शुरू हुई विशेषज्ञ कैंसर ओपीडी सेवा, अब शहर में ही मिलेगा अनुभवी डॉक्टरों का परामर्श
#
ब्रेन मलेरिया प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जाँच के लिए 100 डाक्टरों को भेजा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भरत तिवारी मामले को लेकर हुआ कैंडिल मार्च, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
#
नियुक्ति पत्र बांटने गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी,पत्थरबाजी पर कह दी दिल की बात...
#
सोशल मीडिया से ‘धुरंधर’ को मिला बड़ा फायदा : राकेश बेदी
#
तुरामडीह विस्थापित समिति और भाजपा नेताओं ने संजूक्त प्रेस कांफ्रेस कर माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के खिलाफ खोला मोर्चा
#
नगर पंचायत जामताड़ा में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा, लोगों को मिलेगा 24×7 स्वास्थ्य लाभ