Date: 10/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सामुदायिक भवन में भव्य कन्या पूजन का हुआ आयोजन
9/30/2025 12:52:41 PM IST
7450
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Gayaji :
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के पावन अवसर पर गया शहर के गोदावरी रोड स्थित भैरव स्थान के पास सामुदायिक भवन में भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ उपस्थित हुए। कन्या पूजन भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है, जिसमें नवरात्र के दौरान छोटी बच्चियों को देवी दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजित किया जाता है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित कई प्रमुख नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विधिवत कन्या पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
For Blood Collection Call - 9263147030
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कन्याओं के चरण धोकर, तिलक कर और आरती उतारकर उन्हें देवी दुर्गा का रूप मानकर वंदन किया। उन्हें चुनरी, उपहार और प्रसाद प्रदान किया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन और दुर्गा स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवरात्रि के इन पावन दिनों में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। हमारी संस्कृति में कन्या को देवी का स्वरूप माना गया है और कन्या पूजन कर हम मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने सौ वर्षों की यात्रा में समाज को सेवा, राष्ट्रवाद और संस्कारों से जोड़ा है। यह अवसर हम सभी के लिए गर्व का है कि संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हम मां दुर्गा के आशीर्वाद से समाज में एकता और शक्ति का संदेश फैला रहे हैं।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय गणमान्य लोग और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक प्रसाद वितरण किया गया और उपस्थित जनों ने मां दुर्गा से समाज की समृद्धि, शांति और शक्ति की कामना की।
गयाजी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
फिनलैंड में छाया Dhurandhar ,राष्ट्रपति ने देखी फिल्म, कहा...
#
India vs New Zealand का फाइनल मैच आज, अहमदाबाद में बारिश की आशंका
#
Dhurandhar 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज़, मेकर्स ने फैंस के लिए पेड प्रिव्यू शोज किया प्लान
#
Oscar 2026 में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा
#
पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एग्रीको स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ खेली होली , रघुबर दास ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का जमशेदपुर दौरा
#
कुख्यात अपराधी को पकड़ने गए STF टीम पर हमला ,3 जख्मी,लूटे गए हथियार बरामद,7 को पुलिस ने लिया हिरासत में ...
#
पीडीएस दुकानदार के खिलाप ग्रामीणों का फूटा गुस्सा ,शिकायत करने पहुंचे जिला आपूर्ति विभाग कार्यालय
#
मेला में हथियार के साथ घूम रहे युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई,फिर किया पुलिस के हवाले
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर