Date: 20/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नशा मुक्ति को लेकर सामाजिक चेतना मंच ने लगाया चौपाल
10/10/2025 2:54:10 PM IST
7592
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Chatra :
कान्हाचट्टी सामाजिक चेतना मंच के माध्यम से चतरा जिले के कनहचटी प्रखंड के चारू पंचायत अन्तर्गत ग्राम दूल्हा में नशा मुक्ति अभियान को लेकर चौपाल लगाया गया। इस चौपाल के मुख्य अतिथि शहर के जाने माने जुझारू समाज सेवी ओमप्रकाश वर्मा थे। वहीं इस चौपाल के बैठक की अध्यक्षता कैलाश भुईयां एवं संचालन दिनेश्वर राम भुईयां ने की। चौपाल में सैकड़ों स्त्री, युवा, बुजुर्ग ग्रामीण उपस्थित रहे। चौपाल में उपस्थित मुख्य अतिथि ने नशीले पदार्थ से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बहुत ही बारीकी से लोगों को बताया, श्री वर्मा ने आगे बताया कि आज की युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थ से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। नशीले पदार्थ के सेवन से आज युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में है।
For Blood Collection Call - 9263147030
विज्ञापन
कई युवा ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थ का सेवन और व्यापार करने में लगे हुए हैं। कई युवा ब्राउन शुगर के आदत की वजह से आत्महत्या तक कर लिये हैं। नशे की आदत के कारण कितने घर बर्बाद हो गया है। कितने लोग गरीबी के दलदल में हैं। वहीं कार्यक्रम की संचालन कर रहे दिनेश्वर राम भुइयां ने कहा कि अफीम, ब्राउन शुगर जैसे जहर को अपने परिवार एवं अपने आस पास के लोगों से दूर रखने की जिम्मेवारी महिलाओं की सबसे ज्यादा है। वहीं नशीले पदार्थ की खेती नहीं करें उसके विकल्प में फल फूल सब्जी की खेती करें ताकि स्वयं एवं परिवार खुश हाल रहे। घर की महिला ही युवा पीढ़ी को बचा सकती है। इस बैठक में कामेश्वर गंझू, भेखलाल मुंडा, अनिल सिंह, अशोक बिरहोर, सुर्जदेव गांझू समेत गाँव की महिला एवम पुरुष ,वॉलेंटियर के रूप में उपस्थित रहे।
चतरा से कोयलांचल लाइव के लिए कमला पति पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा को लेकर मुंगेर सदर अस्पताल अलर्ट, 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं...
#
जामताड़ा में एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस की आक्रोश रैली, इरफान अंसारी ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग...
#
धनबाद में वेतन बकाया और नौकरी से हटाने का विरोध 108 एंबुलेंस कर्मियों ने खोला मोर्चा...
#
जनकपुर से निकली राष्ट्रीय साइकिल यात्रा पहुंची मुंगेर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, लोगों ने किया भव्य स्वागत.....
#
डॉ. शालिनी सिंह की क्लिनिक सील करने पर IMA का अल्टीमेटम, 24 घंटे में कार्रवाई वापस नहीं हुई तो होगा हड़ताल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी का हुआ खुलासा, चार गिरफ्तार
#
खेल के माध्यम से तलसा गाँव के ग्रामीणों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक और शपथ दिलाया गया.....
#
चार दिनों से लापता तिलक यादव के तलाश में जुटी पुलिस,परिजनों ने चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ किया जाम
#
नरसिंह घाट पर आज होगी सुदिव्य कुमार सोनू की अंत्येष्टि, दोपहर 2बजे तक गिरिडीह पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन
#
कार्यपालक अभियंता पर EOU की बड़ी कार्रवाई 83 लाख की आय से अधिक संपत्ति के मामले में 4 जिलों के 8 ठिकानों पर छापा....