Date: 14/10/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राजस्व कर्मचारी रितेश कुमार दाखिल खारिज के FIFO का उल्लंघन मामले में हुआ निलंबित 
 

10/12/2025 3:19:23 PM IST

52
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit by umesh tiwary . 
 
Gya Jee : बोधगया अंचल में पदस्थापित हल्का कर्मचारी रितेश कुमार के विरूद्ध दाखिल खारिज वादों के निष्पादन में FIFO का उल्लंघन करने का मामला प्रकाश में आया है। संबंधित मामले में जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने संबंधित राजस्व कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि इस संबंध में पता चला है कि रितेश कुमार, राजस्व कर्मचारी द्वारा FIFO का उल्लंघन करते हुए 129 बार FIFO को Skip किया गया है।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना द्वारा दाखिल खारिज आवेदनों को निष्पादन करने के क्रम में FIFO (First in First out) एवं निर्धारित समय सीमा का सख्ती से अनुपालन करने हेतु निदेश भी प्राप्त है।  परन्तु  रितेश कुमार राजस्व कर्मचारी द्वारा दाखिल खारिज निष्पादन के क्रम में FIFO (First in First out) का 129 बार उल्लंघन किया गया। पूर्व में भी जिला पदाधिकारी गया द्वारा  कुमार से परिमार्जन प्लस का 355 आवेदन लंबित रखने के कारण स्पष्टीकरण की मांग की गयी थी परन्तु इनके द्वारा स्पष्टीकरण का जबाब नही दिया गया, जो इनके स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता एवं भ्रष्ट आचरण को परिलक्षित करता है। इनके विरूद्ध लगाये गये आरापों की गंभीर और व्यापक प्रकृति के कारण इसकी जांच  जिला निगरानी समिति से किये  जाने का निर्देश  दिया गया है। चूंकि  रितेश के विरूद्ध लगाये गये आरोपों की प्रकृति अत्यंत गंभीर है जिसकी गहन् जांच  की आवश्यकता है। इसलिए जिला  पदाधिकारी गया  शशांक शुभंकर ने तत्काल रितेश कुमार, राजस्व कर्मचारी को निलंबित के दिया है। 
 
 
गया जी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट