Date: 28/11/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद में मुनीडीह फायरिंग कांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

10/12/2025 7:49:46 PM IST

68
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By 
 
Dhanbad :  पुटकी में मुनीडीह ओपी क्षेत्र में इंदुकुरी माइनिंग कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट एवं प्रोजेक्ट हेड गोपाल कृष्ण रेड्डी पर हुई फायरिंग कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी राहुल कुमार मंडल को मुनीडीह क्षेत्र से गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया गया है। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
डीएसपी नौशाद आलम ने बताया कि आरोपी ने अपने कुछ लोगों को कंपनी में नौकरी दिलवाने और रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से यह घटना अंजाम दी थी। पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। जांच में रेड्डी के ड्राइवर संजय कुमार राय की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसे पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। बताया गया है कि गोपाल रेड्डी को मंदिर से लौटते समय गोली मारी गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। मुख्य आरोपी राहुल मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी रंगदारी के मामलों में जेल जा चुका है। छापेमारी दल में डीएसपी नौशाद आलम, सर्किल इंस्पेक्टर जयप्रकाश महतो, पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन, मुनीडीह ओपी प्रभारी मनीता कुमारी, भागाबांध ओपी प्रभारी धर्मराज कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क