Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सैलून में असामाजिक तत्वों ने काटा बवाल, जमकर की तोड़ फोड़

10/14/2025 3:14:04 PM IST

49
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jamshedpur : बिस्टुपुर के डीसी लाऊंज सैलून में असामाजिक तत्वों ने मचाया तांडव। जमकर तोड़ फोड़ की। सुचना मिलने पर बिस्टुपुर थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच में जुटी गयी है। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
किसी बात को लेकर अचानक असामाजिक तत्व के लोगों ने बिष्टुपुर डीसी लाऊंज सैलून में जमकर तोड़फोड़ की, सैलून के कर्मचारी कुछ समझ पाते हैं, उससे पहले ही असामाजिक तत्वों ने टेबल कुर्सी,कांच के शीशे सभी को तोड़ डाला,जमकर उत्पात मचाया, सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू कर दिया, बताया जा रहा है की साकची और बिष्टुपुर तक दो पक्ष के बीच 1घंटे तक हंगामा होता रहा, हालांकि सूचना मिलते ही साकची और बिस्टुपुर थाना के पुलिस ने मोर्चा संभाला और सभी असामाजिक तत्व के लोगो को खदेड़ दिया। बताया जा रहा है की विवाद का कारण बच्चों के बीच आपसी झगड़ा है। हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट