Date: 25/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महाकुंभ से लौट रहा परिवार हादसे का हुआ शिकार, पति-पत्नी समेत बच्चों की हुई मौत
1/27/2025 4:07:45 PM IST
7599
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Motihari :
एक दुखद खबर सामने आ रही है कि महाकुंभ से लौट रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया है। कुम्भ स्नान कर दिल्ली लौट रहे बच्चे समेत पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाले सभी पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया के रहने वाले थे।आपको बता दें कि मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया निवासी ओमप्रकाश आर्या और उनकी पत्नी पूर्णिमा अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ दिल्ली में रहते थे। 26 जनवरी को वे अपनी कार से प्रयागराज कुंभ स्नान करने आए। फिर स्नान करने के बाद वापस दिल्ली लौटने के दौरान हाइवे पर उनकी कार कोहरे के कारण डिवाइडर से टकरा गई और उल्टी दिशा में दूसरे रोड पर पहुंच गई। उसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही ट्रक से जोरदार टक्कर हुई और कार के परखच्चे उड़ गए, जिसमें पूरे परिवार की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गयी है। फिलहाल उनके सगे संबंधी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और बॉडी को मोतिहारी लाने की प्रक्रिया हो रही है। वहीं, इनके घर का माहौल गमगीन है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक की भतीजी का कहना है कि चाचा दिल्ली में रहते थे और कुंभ से लौटने के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, मृतक की भाभी नीलू देवी ने रो-रोकर कहा कि मेरे देवर की मौत सड़क हादसे में हुई है।
मुस्कान कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गेट पर रोक-टोक को लेकर विवाद, गार्ड और तीमारदार में हाथापाई; अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल
#
मीटिंग में घुसे हमलावर और बरसा दी गोलियां! निहार सबलोक की हत्या से मचा हड़कंप
#
चांदी के गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा; चोरी का सामान बरामद
#
एक रात में 4 घरों में चोरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास का भी टूटा ताला; 20 लाख के गहने गायब
#
दावा-आपत्ति और सुनवाई की प्रक्रिया को लेकर बैठक, SDO अनंत कुमार ने अधिकारियों को समझाई जिम्मेदारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, शेयर की प्रदर्शन की तस्वीरें
#
13वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर जमशेदपुर में होगा भव्य आयोजन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे मुख्य अतिथि
#
भोक्ता पूजा महापर्व का समापन, आस्था में डूबे हजारों श्रद्धालु, कठिन तपस्या कर भक्तों ने की बाबा धर्मराज की आराधना
#
देवनगर में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा
#
घर में चोरी करने घुसे बदमाशों ने वृद्ध महिला की पीट पीट कर किया हत्या, जांच में जुटी पुलिस