Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जिला प्रशासन ने अवैध अफीम की खेती रोकने को लेकर चलाया जनजागरूकता अभियान

10/14/2025 3:40:34 PM IST

30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jamshedpur : सरायकेला जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार 3 से 17 अक्टूबर तक “Pre-Cultivation Drive” के तहत अवैध अफीम की खेती रोकने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चांडिल प्रखंड के हेसाकोचा पंचायत सचिवालय में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
कार्यक्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अफीम की अवैध खेती न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि युवाओं और समाज के भविष्य के लिए गंभीर खतरा भी है। इस दौरान ग्रामीणों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट