Date: 18/10/2025 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बड़हरा विधानसभा से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया नामांकन
10/17/2025 4:47:51 PM IST
26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
बड़हरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित भाजपा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने एडीएम कार्यालय पहुंच कर नामांकन किया। उनके नामांकन में प्रस्तावक के रुप मे बड़हरा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय और अतिपिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरेराम चंद्रवंशी साथ में थे। नामांकन के लिए नामांकन सभा का आयोजन अंबिका सदन मौलाबाग मे हुआ। नामांकन सभा की अध्यक्षता संजय गाँधी काँलेज के प्राचार्य शिक्षाविद हरेकृष्ण उपाध्याय और संचालन जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने किया। बड़हरा विधानसभा एनडीए प्रत्याशी के नामांकन सभा मे दिल्ली के सांसद भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, बिहार सरकार के मंत्री हरी सहनी,जनक राम,उतरप्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह,विधानपार्षंद जीवन कुमार, उतरप्रदेश के विधायक कमल मलिक मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके अलावा मंचासीन भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेन्द्र पांडेय,सियाराम सिंह,बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय सिःह,संयोजक संजय तिवारी,जिला महामंत्री संतोष चंद्रवंशी,जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, धीरज सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषुमलता कुशवाहा, युला मोर्चा जिलाध्यक्ष विभु जैन,जिला मंत्री ठाकुर दयाल राम,जदयू प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा पटेल,लोजपा नेता उपेन्द्र सिंह,सलेमपुर मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी, कोईलवर उतरी मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, बबुरा मंडल अध्यक्ष टुनटुन बिंद,सिन्हा मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह,सरैया मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह,जैनुल खां आदि थे। दिल्ली सांसद भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने नामांकन सभा में अपने भाषण ओर गीतो से वातावरण उल्लास मे भर दिया। उन्होने भारत सरकार और बिहार सरकार की योजनाओं को बताते हुए जंगलराज की भी याद दिलाया और कहा कि आज बिहार आगे बढ चुका है,फिर से हम इसे जंगलराज मे नही खदेड़ सकते है। बड़हरा की जीत से दिल्ली मे हमलोगों का चार इ़च सीना बढेगा। वहीं बिहार सरकार के मंत्री जनक राम,हरी सहनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार मे विकास नीतीश कुमार का एनडीए सरकार का है।हमे जात-पात नही विकास देखना है।किसी के बहकावे मे नही आना है। हम फिर से बिहार मे एनडीए सरकार बनाएंगे। उतरप्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बड़हरा सहित भोजपुर की सातो सीट एनडीए के झोली मे जाने की बात कही। राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभा के दौरान बड़हरा की जनता से आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान सभी मे अपने लोकप्रिय नेता के प्रति अपार प्रेम को देखा गया। पूरे सभा से राघवेन्द्र प्रताप सिंह जिन्दाबाद का नारा गुंज रहा था।जनता मे अपने नेता को माला पहनाने के लिए होड़ मचा था।
बड़हरा एनडीए प्रत्याशी सह विधायक ने कहा कि मै आपलोगो का प्रेम देख कर अपने को धन्य हो गया।आज मुझे बड़हरा की जनता से आशीर्वाद मिल गया।मै बड़हरा विधानसभा से सात बार प्रतिनिधित्व किया हूँ लेकिन कभी विधायक के रूप मे नही रहा।मै हमेशा अपने क्षेत्र का सेवा करता रहा और हमेशा मुझे आशीर्वाद मिलता रहा।इसबार भी बड़हरा की जनता मुझे आशीर्वाद दे कर सेवा करने का मौका देगा।मै हमेशा बड़हरा की जनता का आभारी रहूँगा और मै कल भी सेवक था,आज भी सेवक हूँ और कल भी सेवक रहूँगा।वैसा अपने जनता पर विश्वास है। मुझसे कुछ नाराज हो सकते है,मुझसे रूठ सकते है,हो सकता है मुझमे कुछ कमी हुआ होगा,लेकिन वे सभी मेरे है। मै बड़हरा की जनता के विश्वास पर खड़ा उतरूंगा और सबको साथ ले कर चलूँगा।मुझे पूर्ण विश्वास है कि क्षेत्र की जनता का मुझे आशीर्वाद मिलेगा।
कार्यक्रम मे बड़हरा क्षेत्र की हजारो जनता सहित एनडीए कार्यकर्ता शामिल थे।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
घाटसीला विधानसभा उप चुनाव : झामुमो के प्रत्याशी ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नामांकन में हुए शामिल
#
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर मिर्जापुर बरदह गांव में छापेमारी आर्म्स सहित दो हथियार कारोबारी गिरफ्तार
#
संदेश विधानसभा सीट से जदयू के एमएलसी राधा चरण साह ने किया नामांकन
#
बेलागंज विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी ने किया नामांकन दाखिल
#
छठ पर्व को लेकर विधायक रागिनी ने उपायुक्त से की घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा की अपील
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कुत्तों की आक्रामकता कैसे पहचानें,एक्सपर्ट ने बताया...
#
शशिकांत दस्ता उग्रवादी संगठन के साथ पुलिसिया मुठभेड़ में दो जवान बलिदान
#
लॉ कॉलेज धनबाद में छात्रों के दो गुटों में घमासान ,आधा दर्जन घायल,पहुंची पुलिस
#
मोदी व अमित साह ने बिहार में प्रवेश करते ही बदल दी एनडीए की तस्वीर
#
बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 यत्रितों की घायल होने की सुचना