Date: 23/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सदर अस्पताल में सफलतापूर्वक हुआ गर्भाशय का ऑपरेशन
10/22/2025 5:55:33 PM IST
7522
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के सदर अस्पताल में डॉ. संजीव कुमार प्रसाद, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ द्वारा आज 50 वर्षीय मिनहाज बीबी, पति नसीम खान, निवासी हुसैनाबाद, थाना जपला, जिला पलामू का बच्चेदानी निकालने का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। इस संबंध में डॉ संजीव कुमार ने बताया कि मरीज पिछले एक वर्ष से बच्चेदानी बाहर आने की समस्या से अत्यंत परेशान थीं। उन्हें पेशाब करने में कठिनाई होती थी और कई जगह से उपचार की सलाह भी ली थी। सदर अस्पताल में बेहतर रुप से निःशुल्क ऑपरेशन की जानकारी मिलने के बाद अंततः वह अपने कलाली बगान में रहने वाले दामाद के सुझाव पर सदर अस्पताल पहुँचीं और डॉ. संजीव कुमार से परामर्श लिया। जाँच के उपरांत उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई तथा 22 अक्टूबर 2025 को उनका ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।ऑपरेशन टीम में निश्चेतक विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार सिंह, ओटी असिस्टेंट श्री मदुसूदन मरांडी तथा स्टाफ नर्स र्सिस्टर क्रिस्टीना क्लेप्सन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। डॉ संजीव ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति संपूर्ण रूप से सामान्य है और वे स्वास्थ्य लाभ की अवस्था में हैं। साथ ही बताया कि इस ऑपरेशन की यह एक सुरक्षित और प्रभावी प्रक्रिया है, जिससे गर्भाशय बाहर आने जैसी समस्या से महिलाओं को स्थायी राहत मिलती है। प्राइवेट क्लीनिक में ऐसा ऑपरेशन करने के लिए 50-60 हज़ार रुपए खर्च आता है। वहीं ऑपरेशन के बाद नसीम खान ने जिला प्रशासन के साथ-साथ सदर अस्पताल प्रबंधन का आभार प्रकट किया।
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मॉडल सदर अस्पताल को मिली बड़ी मजबूती, पैथोलॉजी हब लैब का हुआ शुभारंभ
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया पर अलर्ट, इलाज और रोकथाम के लिए प्रशासन ने कसी कमर
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, 14 दिनो में मिले 1441 संक्रमित मरीज
#
जमशेदपुर में शुरू हुई विशेषज्ञ कैंसर ओपीडी सेवा, अब शहर में ही मिलेगा अनुभवी डॉक्टरों का परामर्श
#
ब्रेन मलेरिया प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जाँच के लिए 100 डाक्टरों को भेजा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भरत तिवारी मामले को लेकर हुआ कैंडिल मार्च, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
#
नियुक्ति पत्र बांटने गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी,पत्थरबाजी पर कह दी दिल की बात...
#
सोशल मीडिया से ‘धुरंधर’ को मिला बड़ा फायदा : राकेश बेदी
#
तुरामडीह विस्थापित समिति और भाजपा नेताओं ने संजूक्त प्रेस कांफ्रेस कर माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के खिलाफ खोला मोर्चा
#
नगर पंचायत जामताड़ा में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा, लोगों को मिलेगा 24×7 स्वास्थ्य लाभ