Date: 25/10/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लोकआस्था का महापर्व छठ पर कष्टहरणी गंगा घाट पर उमड़ पड़ी छठव्रतियों की भीड़,छठ के गीतों से भक्तिमय हुआ वातावरण   

10/25/2025 11:30:52 AM IST

44
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय के मौके पर छठव्रती आज  कष्टहरणी गंगा घाट, बबुआ घाट, सोझी घाट सहित अन्य स्थानीय घाटों पर  पहुंचे।  श्रद्धालु गंगा में स्नान कर पवित्र जल से अपने व्रत की शुरुआत कर रही हैं।  नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गई ।
 
 
For Blood Collection Call – 9263147030
                        विज्ञापन 
 
स्नान के बाद व्रतधारी महिलाएं घर लौटकर अरवा चावल का भात,चना दाल और कद्दू की सब्जी बनाकर ग्रहण कर रही हैं। यह पर्व शुद्धता और आत्मसंयम का प्रतीक माना जाता है। गंगा घाटों पर जिला प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। SDRF की टीमों को घाटों पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। बाहरी राज्यों और महानगरों से भी बड़ी संख्या में लोग अपने गांव-घर लौट आए हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि छठ उनके जीवन का सबसे पवित्र पर्व है, जिसके बिना साल अधूरा सा लगता है। छठव्रतियों ने बताया कि छठ हमारी आत्मा से जुड़ा पर्व है चाहे हम कहीं भी रहें, इस दिन गंगा स्नान और व्रत के बिना चैन नहीं मिलता भक्ति,आस्था और अनुशासन से भरे इस पर्व की शुरुआत  नहाय-खाय से हो चुकी है। कल होगा खरना, फिर संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य के साथ सूर्यदेव की आराधना कर व्रत का समापन होगा। आज से सभी जगहा छठ की गीत गुंजनने लगी है। 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट