Date: 03/11/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 इमरान प्रतापगढ़ी ने भरी हुंकार,कहा NDA ने नहीं किया कोई काम,चल रही गोलियां,बिछ रही लाश
 
 

11/2/2025 7:29:16 PM IST

45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Sanjana Singh
GAYA : गयाजी में राज्यसभा सांसद कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी जमकर हमला बोला। उन्होंने बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा चाय बेचने वाला रेल बेच रहा है, तेल बेच रहा है, हवाई अड्डा बेच रहा है। देश के गृह मंत्री कहते हैं कि बिहार में फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन नहीं है। लेकिन वह अडानी को एक रुपए कई हजार एकड़ जमीन दी हैं।  बिहार वासियों के लिए शर्म की बात होगी। इस संबंध में मीडियो से इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा की बिहार में महागठबंधन  की सरकार बनने जा रही है। बिहार का युवा मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। नीतीश कुमार रिटायर होने वाले हैं जिस तरह से अटल बिहारी वाजपेई, लाल कृष्ण आडवाणी रिटायर हुए हैं। उसी प्रकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रिटायर होने वाले हैं। बिहार को नया युवा सीएम मिलेगा। हमने जो वादा किया है उसे सरकार पूरा करेगी। हमारी सरकार जुमला वाला वादा नहीं करती। जिस तरह से मोदी जी ने जुमला दिया  महागठबंधन की सरकार जमुला नहीं करती है। बिहार में एनडीए गठबंधन बाहर जा रही है महागठबंधन की सरकार आ रही है तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। पूरे बिहार में गोलियां चल रही है लाशे बिछ रही है। जनता महागठबंधन पर भरोसा जाता रही है। तेजस्वी यादव पर भरोसा जाता रही है राहुल गांधी पर भरोसा जाता रही है। जिस तरह से 2025 में महागठबंधन की सरकार बनने जा रहे हैं। उसी प्रकार 2029 में देश में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
 
कोयलांचल लाइव के लिए गयाजी से मनोज कुमार की रिपोर्ट