Date: 11/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डैम में बोट फेस्टिवल का होगा आयोजन, सभी लोग फेस्टिवल का बने हिस्सा
11/7/2025 3:39:59 PM IST
7555
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash
Jamtara :
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने बताया कि झारखण्ड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड, राँची के सौजन्य से जिला अंतर्गत लाधना डैम पर्यटन स्थल पर एक दिवसीय बोट फेस्टिवल का आयोजन आगामी 14 नवंबर को प्रात: 09:00 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक किया जाएगा। जिसमें निःशुल्क 6 इवेंट्स यथा बनाना राइड, रिंगो राइड, डिस्को राइड, कायक, वाटर रोलर एवं डूयो साइकिल आयोजित किए जाएंगे। उक्त इवेंट्स का आयोजन एडवेंचर ट्रैवलर एकेडमी, मोहनपुर रोड, पचंबा रोड, गिरिडीह के द्वारा किया जाएगा। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील कर कहा कि सभी लोग अपने परिवार, दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ बोट फेस्टिवल में भाग लें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उक्त फेस्टिवल में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को अपने साथ अतिरिक्त टी-शर्ट, हाफ पेन्ट, तौलीया (गमझा) आदि स्वयं लेकर आना पड़ेगा। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु जिला पर्यटन कार्यालय, जामताड़ा से सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि जामताड़ा में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। जिला मुख्यालय से करीब 13 किमी के दूरी पर अवस्थित लाधना डैम अपने नैसर्गिक सुंदरता एवं खूबसूरत पहाड़ियों एवं टापू के लिए प्रसिद्ध है। दिसंबर से फ़रवरी महीने के बीच काफी संख्या में पर्यटकों का जमावड़ा होता है। ऐसे में बोट फेस्टिवल आयोजन कराने का मुख्य उद्देश्य यही है कि यहां पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो, लोगों को विभिन्न प्रकार के जल एडवेंचर खेलों के माध्यम से मनोरंजन हो। कहा कि इससे पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। जिससे कि स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी मिलेगा एवं राजस्व में भी वृद्धि देखने को मिलेगा।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रणबीर कपूर की 'रामायण' की ग्लोबल रिलीज़ को लेकर चर्चा तेज हुई
#
3 साल के इंतजार के बाद रिलीज हुई 'Satluj', बिना किसी कट के OTT पर आई दिलजीत दोसांझ की फिल्म
#
आलिया-शरवरी की 'Alpha' सिनेमाघरों में रिलीज, पहले दिन करीब ₹9 करोड़ की कमाई
#
'आवारापन 2' के टीज़र ने मचाया धमाल, इमरान हाशमी ने बताया भावनात्मक सफर
#
भारतीय रंगमंच की दिग्गज हस्ती विजया मेहता का निधन, थिएटर जगत में शोक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर कमेटी की ओर से कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन ,संगठन के मजबूती पर सभी ने ...
#
झारखंड शिक्षा उत्थान समिति का बड़ा ऐलान, छात्रों के हित में सरकार से हस्तक्षेप की मांग
#
यूपी में योगी सरकार करवाएगी 66 बेसहारा बेटियों की शादी, अनाथ बच्चों को मिल रही 4000 की पेंशन
#
कोईलवर अंचल में शनिवासरीय जनता दरबार आयोजित, निपटाए गए भूमि विवाद के मामले
#
महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा देशभर में कर रही है नौटंकी -अवधेश सिंह