Date: 14/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखंड शिक्षा उत्थान समिति का बड़ा ऐलान, छात्रों के हित में सरकार से हस्तक्षेप की मांग

5/28/2026 4:06:45 PM IST

108
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : झारखंड शिक्षा उत्थान समिति ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहाँ समिति के सदस्यों ने राज्य सरकार से स्टूडेंट्स के भविष्य को लेकर गंभीर होने के बारे में विचार करने की अपील की। कमेटी में अलग-अलग पार्टी और विचारधारा के लोग शामिल हैं, जो एकजुट होकर स्टूडेंट्स के हित में काम कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि क्या प्राइवेट स्कूल एडमिशन और री-एडमिशन के नाम पर स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स से ज़्यादा पैसा वसूल रहे हैं। इसके साथ ही स्कूल द्वारा एक ही फिक्स्ड दुकान से स्कूल ड्रेस, किताबें और दूसरी ज़रूरी चीज़ें खरीदने का प्रेशर भी बनाया जा रहा है।  उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल पेरेंट्स को मजबूर करते हैं कि वही से सामान खरीदें, जिनसे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। कमेटी ने इस मामले में राज्य सरकार से तुरंत हस्तछेप करने की मांग की है। हमने एक पैंपलेट भी छपवाया है जिसके माध्यम से हम सभी लोगों का हस्ताक्षर लेंगे और हस्ताक्षर लेकर सीधे हम 150 किलोमीटर पैदल चलकर रांची जाकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष अपने मुद्दों को रखेंगे। झारखंड उत्थान कमेटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं निकला, तो हम क्रांति की राह पर चलने के लिए मजबूर होंगे।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# SIR अभियान को सफल बनाने के लिए BJP नेत्री बबीता झा ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
#
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र में हो रहा  विकास

# दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश
# विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति समेत कई वीवीआईपी होंगे शामिल
#
ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी, मेलबर्न में होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर वार्ता