Date: 30/05/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कोईलवर अंचल में शनिवासरीय जनता दरबार आयोजित, निपटाए गए भूमि विवाद के मामले

5/30/2026 5:56:11 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: कोईलवर प्रखंड कार्यालय में प्रत्येक शनिवार को आयोजित किये जाने वाले शनिवासरिय जनता दरबार का आयोजन शनिवार को अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी द्वारा आयोजित किया गया.इस दौरान अच्छी खासी संख्या में आवेदकों की भीड़ अंचल कार्यालय में जुटी रही.सुनवाई के दौरान सबसे अधिक भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई.इस दौरान सीओ ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई की. सुनवाई के दौरान दाखिल खारिज,परिमार्जन में त्रुटि, आम रास्ता का अतिक्रमण,निजी जमीन पर कब्जा एवं उसका इस्तेमाल,मापी समेत अन्य मुद्दों को लेकर फरियादी पहुंचे थे.इनमे कई आवेदनों का ऑन स्पॉट निपटारा किया गया.वहीं कई पर सुनवाई के बाद उसे अगली सुनवाई के लिए रखा गया ताकि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई हो सकेइस दौरान दो दर्जन से अधिक फरियादियों की फरियाद सुनी गई.इस दौरान अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित और निष्पक्ष निपटारा करना है, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट