Date: 27/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप अब तेज़ी से बढ़ने लगा है...
11/13/2025 2:48:48 PM IST
7575
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By – Prashant Kumar
Jamu -kashamir
:-जम्मू -कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप अभी से शुरू हो गया है। श्रीनगर में पारा शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया जो इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के सुबह के बुलेटिन के अनुसार साफ आसमान और शांत मौसम के बीच घाटी के अधिकांश हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर का पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। जहाँ तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके बाद उत्तरी कश्मीर का कुपवाड़ा रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में भी तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। कोकरनाग में रात का तापमान अपेक्षाकृत अधिक दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में मैदानी इलाकों में अपेक्षाकृत हल्की ठंड रही, जम्मू शहर में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कटरा में न्यूनतम तापमान 9.5डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बनिहाल (0.1°C), बटोटे (2.9°C) और भद्रवाह (1.0°C) जैसे पर्वतीय स्थलों में भी रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जो पूरे क्षेत्र में सर्दी के आगमन का संकेत है। एक सप्ताह तक बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। 17 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की उम्मीद हो सकते है , इस दौरान रात का तापमान लगभग अपरिवर्तित रहने की संभावना है। 17 नवंबर के बाद रात के तापमान में मामूली सुधार होने की उम्मीद है, जो दो-तीन दिनों तक बना रहेगा। उसके बाद महीने के अंत में फिर से ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने निवासियों और पर्यटकों को सुबह और देर शाम के समय आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर के बखोरापुर काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, विकास व सुख-समृद्धि की कामना
#
NH-33 पर खाली तेल टैंकर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
#
आजाद नगर में महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
#
विकास के दावों की खुली पोल! सड़क नहीं तो खटिया बनी सहारा, सिस्टम की लाचारी का वीडियो वायरल
#
कारगिल विजय दिवस: वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को देश का नमन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दीवार गिरने से बोरवेल गाड़ी के मजदूर की मौत, जल निकासी को लेकर चल रहा था बोरिंग का कार्य
#
तैलिक साहू महासभा की आमसभा में भारी विरोध के बीच राकेश साहू बने जिला अध्यक्ष
#
सीआईएसएफ और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त
#
भरत तिवारी के गांव प्रशांत किशोर ने बयान दे कर सब को चौकाया, सीएम सम्राट चौधरी को दी चेतावनी
#
भूली में रिटायर्ड शिक्षक के घर लाखों की चोरी, कार भी ले उड़े चोर