Date: 13/02/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

देर रात डीजे बजाने को लेकर  हुआ बवाल,पुलिस ने डीजे के साथ पिकअप  को किया जब्त 

2/12/2026 10:51:24 PM IST

24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur:  साकची थाना के  धालभूम क्लब में बीते रात तेज डीजे  बजाने के मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए डीजे के पिकअप वैन को पुलिस किया जब्त । शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि क्लब में तेज आवाज के साथ देर रात डीजे बजाया जा रहा है जो  माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा पारित आदेश का उल्लंघन है। शिकायतकर्ता की शिकयत पर  साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने  साकची थान मेंपदस्थापित सी० अ० नि० प्रवीण लकड़ा को सशस्त्र बल एवं PCR – 17 के साथ धालभूम क्लब पहुंचे को कहा ।थाना प्रभारी के आदेश पर प्रवीण लकड़ा जब धालभूम क्लब पहुंचे तो उन्होंने पाया कि किशोर प्रसाद जो की रोड नंबर 1 मकान नंबर 43 शंकु शाही थाना मांगों जिला पूर्वी सिंहभूम के निवासी है उनके द्वारा अपनी बेटी की शादी के लिए धालभूम क्लब बुक किया गया था और उनकी पार्टी में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था।उन्हें डीजे बजाने से  मना भी किया गया उसके  बावजूद भी उनके द्वारा देर रात समय करीब 1:30 बजे तक डीजे काफी तेज आवाज  में बजाया जा रहा था। जिससे  आसपास के कॉलोनी के लोगो काफी परेशानी हो रही थी । मौके पर जब सहायक अवर निरीक्षक प्रवीण लकड़ा ने  डीजे के पास जब प्रवीण  लकड़ा ने जब डीजे वाले का नाम पता पूछा तो उन्हें बताया गया की ऑर्गेनाइज विशाल म्यूजिकल उर्फ विशाल कुमार के आदेश अनुसार मैं डीजे बज रहा हूं। इस बात को जब प्रवीण लकड़ा ने डीजे के  मालिक मुख्तार सिंह जोकि से जब कागजात की मांग की गई तो उसके पास किसी तरह का  वैदिक कागज मौजूद नहीं था और पुलिस को देखकर सभी लोग वहां से भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने बज रहा डीजे और वहां मौजूद  पिकअप  संख्या JH05बे2463 को जब्त कर थाने लाई । 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट