Date: 04/04/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जख्मी ऑटो चालक राजा कुमार मामले ने पकड़ा तूल ,ऑटो चालकों का हड़ताल जारी ,ऑटो चालक संघ ने कहा ...

2/9/2026 3:00:05 PM IST

138
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara  :आरा मुख्यालय में पुलिसिया चालान से परेशान ऑटो चालक ने सोनू पासवान के नेतृत्व में आज रेलवे स्टेशन पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और अपनी कई सूत्री मांग को रखा। आपको बता दे की दो रोज पहले ऑनलाइन चालान काटे जाने से नाराज होकर आत्मदाह का प्रयास करने वाले ऑटो चालक राजा कुमार के मामले को लेकर सोमवार  की सुबह भी शहर के आरा रेलवे स्टेशन पर सभी ऑटो चालकों का हड़ताल जारी है। सोनू पासवान ने जिला प्रशासन से मांग रखा है कि जख्मी राजा कुमार को तत्काल सरकारी फंड से उसका इलाज कराया जाए क्योंकि अस्पताल में राजा कुमार अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है और उसके परिवार को पालम पोषण के लिए 10 लाख का मुआवजा दी जाए। आगे सोनू पासवान ने कहा कि राजा कुमार का एक मामला नहीं है ऐसे कई मामले खुलकर सामने आ रहे हैं जहां पुलिसिया अत्याचार से ऑटो चालक काफी परेशान है। वहीं ऑटो चालकों का नेतृत्व करते हुए सोनू पासवान ने कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन का जो चुंगी (टोकन) दिन में कई बार वसूली होता है वह ऑटो चालकों के लिए काफी गंभीर समस्या है।  इसलिए जिला प्रशासन से अनुरोध है की दिन  में एक बार ही ऑटो चालकों से टोकन काटा जाए। आगे सोनू पासवान ने कहा कि नगर निगम करोड़ों का इस ऑटो चालकों से चुंगी वसूली करता है पर उनके लिए आज तक एक भी चापाकल भी नहीं लग पाया है। उस पैसे से ऑटो चालकों के लिए एक स्टैंड और उसमें उनको उठने बैठने के लिए घर बना कर दे ताकि यह कभी बारिश आंधी तूफान में अपना ठिकाना बना सके।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष कुमार कि रिपोर्ट