Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एस एन सिन्हा कॉलेज में विदाई, सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन
12/1/2025 5:25:28 PM IST
7444
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :एस एन सिन्हा कॉलेज में गणित विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. एन पी सिंह की सेवानिवृति के मौके पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक संघ के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदी विभाग के सेवानिवृत्त प्राध्यापक, अध्यक्ष और प्रोफ़ेसर इंचार्ज डॉ. उमाशंकर सिंह भी आमंत्रित थे। इसी कार्यक्रम में आयोग और विश्वविद्यालय द्वारा नव नियुक्त सहायक प्राध्यापकों और अतिथि सहायक प्राध्यापकों का स्वागत समारोह भी किया गया।इस कार्यक्रम में संघ की ओर से श्री सिंह को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और सेवानिवृति के पश्चात के शेष जीवन में स्वस्थ और समृद्ध सामाजिक जीवन की कामना की गयी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मेघन प्रसाद ने भी विधिवत सेवानिवृति के अवसर पर दिए जाने वाले कागज़ात सुपुर्द कर विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में उनके सेवाकाल में संपादित कार्यों की सराहना की और महाविद्यालय की ओर से अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर सम्मानित किया। बरसर और अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुबोध कुमार झा ने भी माला पहनाकर एवं मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया और शेष जीवन की शुभकामनाएं दीं। शिक्षक संघ की ओर से इसी समारोह में आयोग द्वारा नव नियुक्त अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. रूपम कुमारी एवं नव नियुक्त अतिथि सहायक प्राध्यापिका समाजशास्त्र विभाग की डॉ. सुरभि, इतिहास विभाग की डॉ. स्वांगिता कुमारी, हिंदी विभाग की डॉ. स्वाति एवं डॉ. अनामिका को पुष्पगुच्छ और स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया गया और सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं गईं। इस कार्यक्रम में नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक डॉ. बब्लू कुमार एवं असिस्टेंट परीक्षा नियंत्रक डॉ. हर्षवर्धन को भी पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से संघ की उपाध्यक्ष कुमकुम कुमारी, सचिव डॉ. ओमप्रकाश वर्मा और कोषाध्यक्ष डॉ. शशिधर गुप्ता ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मेघन प्रसाद ने की। धन्यवाद ज्ञापन संघ के अध्यक्ष प्रो.अख्तर रोमानी ने किया। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं कर्मी शामिल हुए।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
#
चौथे राउंड के गिनती के बाद मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह 16620 मतों से चंद्रशेखर अग्रवाल से आगे ...
#
तीसरे राउंड के गिनती के बाद मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह 12585 मतों से मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल से आगे
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, डीसी आदित्य रंजन ने किया ध्वजारोहण,विकास योजनाओं की दी जानकारी
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प