Date: 15/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
2/12/2026 12:30:01 PM IST
150
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 फरवरी यानी आज पुरे देशभर में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं किसान संगठनों द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसी कड़ी में जामताड़ा में भी बंद का असर देखने को मिला।
सीपीआई(एम) के जिला सचिव चंडी दास पूरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा को पूर्ण रूप से पुनर्बहाल करने, प्रस्तावित नया बीज विधेयक वापस लेने, बिजली विधेयक 2025 को रद्द करने तथा किसानों की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी अविलंब लागू करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां मजदूरों, किसानों और आम जनता के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा में कटौती, कृषि से जुड़े नए कानून और बिजली क्षेत्र में प्रस्तावित बदलावों से गरीब और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीपीआई(एम) जिला सचिव चंडी दास पूरी ने कहा कि यह हड़ताल मजदूरों और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार जनविरोधी नीतियों को वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने एमएसपी की कानूनी गारंटी को किसानों के लिए जीवन-मरण का प्रश्न बताते हुए इसे तुरंत लागू करने की मांग की।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
#
यूनियन नेता की मनमानी,वेतन में वृद्धि को लेकर जम कर हंगाम..
#
धनबाद में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, बाइक रैली-पदयात्रा से गूंजा शहर
#
पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने को मेयर–नगर आयुक्त की अहम बैठक में पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा,खराब हैंडपंपों को लेकर मेयर संजीव सिंह ने कहा ....
#
सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
#
बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग
#
गुजरात के लोग बिहार को रिमोट कंट्रोल से शासन करेंगे गुजरात के लोग : प्रशांत किशोर
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...