Date: 06/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
3/3/2026 12:01:53 PM IST
240
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi
:झारखंड राय विश्वविद्यालय रांची के बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देते हुए हर्बल गुलाल तैयार किया है। कैंपस में विद्यार्थियों का यह प्रयास होली जैसे त्यौहार को इको फ्रेंडली बनाने और त्यौहारों को मानाने की भारतीय ज्ञान परंपरा का भी प्रतिक है। बी एस सी एग्रीकल्चर अंतिम वर्ष की छात्रा दीपिका इस बारे में बताती है हर्बल गुलाल बनाना और इसकी तकनीक से अवगत होना ही हमारे एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम का उदेश्स्य नहीं है बल्कि यह प्रयास आत्मनिर्भर भारत के सपने की तरफ भी एक कदम है। खास बात ये है कि छात्रों ने खुद से लागत लगाकर इको फ्रेंडली हर्बल गुलाल को तैयार किया है. साथ ही साथ इसकी बिक्री से होने वाली आमदनी भी वह खुद को और बेहतर करने पर खर्च करने में लगने वाले हैं। बी एस सी एग्रीकल्चर अंतिम वर्ष के विद्यार्थी शुभम और स्नेहा कोनार ने हर्बल गुलाल बनाने और बिक्री से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया की इस प्रयास में 14 विद्यार्थी शामिल हैं। हमने आभी तक 200 पैकेट हर्बल गुलाल की बिक्री की है। इसमें सबसे पहले विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों को इको फ्रेंडली होली मानाने और हर्बल गुलाल के प्रयोग के प्रति जागरूक करते हुए बेचा गया है। इको-फ्रेंडली गुलाल एकदम चिकना और मुलायम होता है, जिसे रंग के हिसाब से अलग-अलग पैकेट्स में पैक किया गया है। झारखंड राय विश्वविद्यालय कृषि विभाग की प्रोफेसर डॉ. नेहा ग्रेस एंजेल किस्कू ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा की कृषि स्नातक की पढाई कर रहे विद्यार्थियों को अंतिम वर्ष में एक प्रायोगिक प्रशिक्षण जिसे एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम ( इ एल पी ) कहा जाता है करना होता है। हर्बल गुलाल बनाना और इसकी बिक्री पूरी तरह एग्री वेस्ट मैनेजमेंट को बढ़ावा देने का ही एक प्रयास है। हर्बल गुलाल बनाने में जो फुल इस्तेमाल किये गए हैं वे सभी मंदिरों में पूजा के दौरान इस्तेमाल किये गए हैं जिन्हें बाद में फेक दिया जाता है। विद्यार्थियों ने पहले चरण में इस प्रकार के फूलों को नामकुम और आस पास के क्षेत्रों के मंदिरों से इक्कठा किया ऑफ़ इसकी अछि तरह सफाई कर इनमें लगी पत्तियों को हटाया गया। फिर इन्हें गर्म पानी में उबाल कर इनसे प्राकृतिक रंग प्राप्त किया गया। फिर इसमें अरारूट और फिटकरी उचित मात्र में मिलायी गयी ताकि गुलाल के रंग फटे नहीं। तैयार होने से पहले इसमें बेहद सिमित मात्रा में सुगंध डाला जाता है। तीन से चार दिनों की मेहनत के बाद हर्बल गुलाल इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है। विद्यार्थियों के इस प्रयास पर झारखंड राय विश्वविद्यालय रांची के कुलपति प्रो ० ( डॉ ० ) पीयूष रंजन ने कहा की विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में विश्वविद्यालय भी अपना योगदान कर रहा है। गुलाल बनाने में विश्वविद्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रमों के बाद जमा किए गए फूलों का भी उपयोग किया गया है। इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य विद्यार्थियों को एग्री वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में जानकारी देने के साथ उन्हें स्किल बनाकर बिजनेस और स्टार्टअप के क्षेत्र में मेंटरिंग प्रदान करना है। अगले चरण में विद्यार्थी वर्मी कम्पोस्ट और सुगंधित अगरबती का भी निर्माण करने वाले हैं।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
असंगठित मजदूरों ने रोका माइंस का काम,कोल डम्प में कोयला आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित.....
#
स्टेशन पर RPF जवान की तत्परता से बची दिव्यांग यात्री की जान, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा....
#
डुमरिया एकलव्य विद्यालय में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित, दुखनी सोरेन ने उपायुक्त से की जल्द समाधान की मांग....
#
IIT (ISM) में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन, ढुल्लू महतो बोले- स्टार्टअप से युवा बनें रोजगारदाता.....
#
नवोदय विद्यालय जामताड़ा में कला का महाकुंभ, देशभर के छात्र दिखाएंगे प्रतिभा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बाघमारा कॉलेज में नए 4-ACR भवन का शिलान्यास, सांसद-विधायक के प्रयास से मजबूत होगी आधारभूत संरचना
#
डांडिया नाईट या व्यापार? भक्ति पर भारी पड़ रहा ग्लैमर
#
Spider-Man: Brand New Day ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में कमाई 1 अरब डॉलर के पार
#
"इमरजेंसी जैसे हालात!" छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर SSP से मिले विधायक राज सिन्हा,राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का लगाया आरोप...............
#
सावन के रंग में रंगा जमशेदपुर, गोंड समाज की महिलाओं ने गीत-संगीत से सजाई महफिल