Date: 25/12/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

तापमान में भारी गिरावट, झारखण्ड में दार्जिलिंग जैसी ठंड का असर 

12/22/2025 2:39:01 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 Dhanbad: धनबाद में आज दार्जिलिंग जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार,अगले तीन दिनों में ठंड अपने असली रंग दिखाएगी, जिससे तापमान में काफी गिरावट आएगी। लोगों को गर्म कपड़े की अधिक आवश्यकता होगी क्योंकि शहर में ठंडी हवाएं चल रही है। रात को छोड़े अब ठंड ने दिन में भी कहर ढाना शुरू कर दिया है। सुबह देर तक कोहरा छाने से मौसम अत्यधिक ठंड होने लगा है। धूप लगभग गायब हो गया है और बर्फीली हवाएं ठिठुरन का अनुभव करा रही हैं। इधर लोग जगह- जगह आग जलाकर ताप रहे है। ताकि ठंड से राहत मिल सके।  
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क