Date: 04/03/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एक स्वस्थ युवा ही 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा कर सकता है- मुकेश पांडेय
1/12/2026 6:37:32 PM IST
7462
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
— अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद की ओर से आज स्वामी विवेकानंद जी का 164वी जयंती के उपलक्ष्य में रन फॉर धनबाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता, मुख्य अतिथि के टूर पर भाजपा नेता मुकेश पांडेय , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंशु तिवारी ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका गोराई, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिक्की ठाकुर , विभाग छात्रा प्रमुख गायत्री कृष्णा, महानगर दो भाग विद्याथी विस्तारक हरगोविंद कुमार पाठक उपस्थित रहे। इस मौके पर बाबूलाल मेहता ने कहा—
स्वामी विवेकानंद के लिए खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक साधना था। एकाग्रता (Concentration): फुटबॉल को किक मारते समय आपका पूरा ध्यान लक्ष्य पर होता है। यही एकाग्रता जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी होती है।खेल में नियमो का हमें पालन करना चाहिए
मुख्य वक्ता मुकेश पांडेय ने कहा - आज जब हम 'खेलों इंडिया' और 'फिट इंडिया' जैसे अभियानों की बात करते हैं, तो हम अनजाने में स्वामी जी के ही उसी विज़न को आगे बढ़ा रहे हैं। स्वामी जी कहते थे कि "यह विश्व एक व्यायामशाला है, जहाँ हम खुद को मज़बूत बनाने के लिए आते हैं।" यदि हमारे देश का युवा खेल के मैदान में पसीना बहाएगा, तभी वह बीमारियों से मुक्त और मानसिक रूप से सशक्त होगा। एक स्वस्थ युवा ही 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा कर सकता है।वही विशिष्ट अतिथि रहे तारक दास ने कहा ओलंपिक - मानवीय साहस और एकता का महाकुंभ है। आज मैं दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने खेल आयोजन 'ओलंपिक' के बारे में अपने विचार साझा करने के लिए खड़ा हूँ।
ओलंपिक का अर्थ केवल पदक जीतना नहीं है, बल्कि इसका अर्थ है—प्रयास, अनुशासन और अटूट जज़्बा।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण धनबाद महानगर के अध्यक्ष डॉ मनोज सिंह ने सभी खिलाडियों का उत्साह बढ़ाया और सभी अतिथियों का हृदय से स्वागत किया। कार्यक्रम की संयोजक प्रियंका गोराई ने एक पंक्ति के माध्यम से देश की प्रभुत्व को समझाया और कहा की
यूनान, मिश्र, रोमा, मिट गये ,जहाँ से मगर है बाकी नामों निशा हमारा ,कुछ बात है हस्ती मिटती नहीं हमारी सदियों रहा है दुश्मन दौरे जहाँ हमारा इस पंक्ति को कहने का तात्पर्य था कि हम भारतीय हैं हमारी संस्कृति,सभ्यता, चेतना, हमारा प्रकृति के प्रति जुडाव, हमारी दिनचर्या हमारा वैदिक शिक्षा प्रणाली इतनी गहरी एवं इतनी व्यापक है की भूत से लेकर वर्तमान तक ये व्यवस्थाएँ हमें तथा हमारे युवाओं को जोड़ कर रखती है। हम सभी युवाओं को ये विरासत सभी को जोड़ते हुए ले जाना है। साथ ही प्रियंका ने सभी टॉप 3 छात्र एवं छात्राओं का घोषणा की जिसमें - प्राथम स्थाना कुंदन कुमार यादव ,द्वितीय स्थान अंकित कुमार राम ,तृतीया स्थान महेंद्र महतो ,जबकि छात्राओ में प्रथम स्थान:- खुशबू कुमारी ,दूतीय स्थान रेहाना खातून ,तृतीया स्थान राजनंदनी कुमारी रही। कार्यक्रम धन्यवाद ज्ञापन महानगर मंत्री कृष्णा हाजारा ने किया।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नगर परिषद के चेयरमैन बाबू भाई की झामुमो में हुई घर वापसी,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्वागत
#
निकाय चुनाव के मतगणना को लेकर जारी हुई महापौर के मतों की सांख्य, संजीव सिंह 15791 वोट से आगे
#
धनबाद नगर निकाय चुनाव : काउंटिंग के11 में सिर्फ एक आरओ की अनुमति पर हुआ हंगामा !
#
शहर के सरकार का फैसला आज ,चिरकुंडा नगर परिषद् के कई वार्डो डे 8 वार्ड पार्षद चुनाव जीते ,कतरास वार्ड 1 से राजेश चुनाव जीते
#
मतदान कर्मी पर मतदान में गड़बड़ी करने का प्रत्याशी ने लगाया आरोप ,कहा ..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
झारखण्ड का सबसे बड़ी मानव श्रृंखला का गवाह बना धनबाद,डीसी और एसएसपी समेत कई अधिकारियो ने सड़क सुरक्षा व मतदान जागरूकता का दिया संदेश
#
तीसरे राउंड के गिनती के बाद मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह 12585 मतों से मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल से आगे
#
मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में गन्ना एवं उधोग मंत्री संजय कुमार ने किया झंडोतोलन , परेड की सलामी ली