Date: 15/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झारखण्ड का सबसे बड़ी मानव श्रृंखला का गवाह बना धनबाद,डीसी और एसएसपी समेत कई अधिकारियो ने सड़क सुरक्षा व मतदान जागरूकता का दिया संदेश
1/25/2026 12:37:56 PM IST
133
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह और राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार, 25 जनवरी 2026 को धनबाद में झारखंड की अब तक की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। यह मानव श्रृंखला रणधीर वर्मा चौक से गोल बिल्डिंग तक बनाई गई, जिसमें जिला प्रशासन, आईआईटी आईएसएम, बीसीसीएल, पूर्व मध्य रेलवे, मैथन पावर लिमिटेड, दामोदर वैली कॉरपोरेशन, टाटा स्टील, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, चैंबर ऑफ कॉमर्स, छात्र-छात्राएं सहित हजारों की संख्या में जिलेवासी शामिल हुए। मानव श्रृंखला की शुरुआत सुबह 7 बजे हुई। इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने कहा कि मानव श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य जिलेवासियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी, सतर्कता और सामूहिक प्रतिबद्धता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सर्वप्रथम का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। उपायुक्त ने बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश और भारत सरकार व राज्य सरकार के निर्देश पर पूरे देश में जनवरी माह को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। धनबाद में इसे विशेष और ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया गया है, ताकि सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े और नियमों की अनदेखी के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि जागरूकता से न केवल दुर्घटनाएं कम होंगी, बल्कि लोगों की जान भी बचेगी, खासकर युवा पीढ़ी को इससे बड़ा संदेश मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस होने के कारण जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा और मतदाता जागरूकता दोनों कार्यक्रमों को एक साथ जोड़ा है। इसका उद्देश्य आगामी नगर निगम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के तहत मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। मानव श्रृंखला में शामिल छात्रा आकांक्षा सिंह ने कहा कि इस पहल के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं छात्रा दीपा ने कहा कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, क्योंकि घर पर परिवार अपने प्रियजनों का इंतजार करता है।कार्यक्रम के दौरान नए मतदाताओं को ईपिक कार्ड वितरित किए गए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों को सम्मानित भी किया गया।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
#
यूनियन नेता की मनमानी,वेतन में वृद्धि को लेकर जम कर हंगाम..
#
धनबाद में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, बाइक रैली-पदयात्रा से गूंजा शहर
#
पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने को मेयर–नगर आयुक्त की अहम बैठक में पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा,खराब हैंडपंपों को लेकर मेयर संजीव सिंह ने कहा ....
#
सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
#
बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग
#
गुजरात के लोग बिहार को रिमोट कंट्रोल से शासन करेंगे गुजरात के लोग : प्रशांत किशोर
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...