Date: 13/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मकर संक्रांति पर स्नान के दौरान सुरक्षा को लेकर धनबाद पुलिस सतर्क, नागरिकों से सतर्क रहने की गई अपील
1/13/2026 2:15:47 PM IST
7538
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नदी, तालाब एवं अन्य जलस्रोतों में स्नान की परंपरा को देखते हुए धनबाद पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि स्नान करते समय पूरी सतर्कता बरतें और सुरक्षा नियमों का विशेष रूप से पालन करें। एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि जिले के विभिन्न संवेदनशील घाटों, तालाबों, नदियों एवं डैम क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए इन सभी चिन्हित स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे लगातार निगरानी रखें और भीड़ प्रबंधन के साथ-साथ आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। धनबाद पुलिस ने विशेष रूप से गहरे पानी में जाने से बचने, नशे की हालत में स्नान न करने तथा बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की है। इसके अलावा, जिले के स्थानीय गोताखोरों को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। पुलिस ने आम लोगों से यह भी अनुरोध किया है कि वे प्रशासन द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स, चेतावनी संकेतों और निर्देशों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध या आपात स्थिति की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल-112 पर देने की अपील की गई है। धनबाद पुलिस का उद्देश्य मकर संक्रांति का पर्व शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है। नागरिकों के सहयोग से ही यह संभव है, इसलिए सभी लोग जिम्मेदारी के साथ पर्व मनाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें: बॉलीवुड से OTT तक हलचल
#
OTT पर इस हफ्ते धमाका, 12 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज से दर्शकों की मौज
#
'ऊंचा लंबा कद' गाने का नया वर्जन हुआ रिलीज, दिशा पाटनी संग अक्षय ने लगाए ठुमके
#
बड़े पर्दे पर लौटेगा मिर्जापुर का खौफ! फिल्म में फिर छिड़ेगी गद्दी की जंग
#
डॉन 3’ विवाद ने मचाई हलचल, रणवीर सिंह और FWICE के बीच बढ़ा टकराव
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रामनवमी पर उमड़ी आस्था की भीड़, धनबाद-बोकारो केअखाड़े में पहुंचे मेयर संजीव सिंह,रामनवी को लेकर बताई ....
#
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 12 प्रशिक्षु पदाधिकारी स्कूली बच्चों से मिलकर हुए खुश
#
बरोरा फायरिंग मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,हथियार के साथ दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
#
जनता के असली हमदर्द निकले धनबाद विधायक राज सिन्हा ,बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन के अधिकारियो को कहा ...
#
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर आगमन को लेकर तैयारी पूरी .सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये,जगह-जगह पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे