Date: 13/02/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कड़ाके की ठण्ड में जरुरतमंदो के बस्ती पहुंची भाजपा प्रदेश महिला नेत्री बबीता झा ,जरुरतमंदो को दी कंबल, ठण्ड से दी राहत 

1/13/2026 7:13:55 PM IST

7436
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : सदर प्रखंड के बरजोड़ा पंचायत अंतर्गत केलाही, कुसियार और बरजोरा गांवों में ठंड से जूझ रहे असहाय एवं गरीब परिवारों के लिए राहत की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। भाजपा नेत्री बबीता झा के नेतृत्व में इन गांवों में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किए गए। कड़ाके की ठंड के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बबीता झा ने स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचकर कंबल बांटे और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में गरीब और असहाय परिवारों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में समाज के सक्षम लोगों और जनप्रतिनिधियों का दायित्व बनता है कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होंने यह भी कहा कि यह सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा।कार्यक्रम के दौरान गांवों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कंबल पाकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। कई लाभार्थियों ने इस पहल के लिए बबीता झा का आभार जताया और कहा कि ठंड के इस मौसम में कंबल उनके लिए बहुत बड़ी सहायता है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों की भी सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में रवि महतो, माणिक भंडारी, बाबू राम महतो, रेखा महतो, संगीता महतो, रेखा कुमारी, पिंकी महतो, सुनीता महतो, मनु कुमारी, लक्ष्मी देवी, अनिता भंडारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने मिलकर कंबल वितरण को सफल बनाया और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में सहयोग किया।वही ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और जरूरतमंदों में भरोसा बढ़ता है। कार्यक्रम के अंत में बबीता झा ने उपस्थित लोगों से आपसी सहयोग और मानवता के मूल्यों को बनाए रखने की अपील की। बरजोड़ा पंचायत में आयोजित यह कंबल वितरण कार्यक्रम न केवल ठंड से राहत देने का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# पूर्व विधायक माता कुंती सिंह ने बेटे संजीव का संभाली चुनावी कमान, धुंआधार चलाया जनसंपर्क 
#
 मेयर प्रत्याशी संजीव ने कतरास के कई इलाको मे किया तूफानी दौरा,कहा एक मौका दे बदल दूंगा धनबाद के इस दो चेहरे को ...
 

#
झरिया इंद्रा चौक हनुमान मंदिर के समीप खुला मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला का चुनावी कार्यालय, रवि  बुंदेला ने फीता काट कर किया उद्घाटन ,कहा ...
 

# पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ को जेएमएम ने दिया झटका तो भाजपा में शामिल होने का बना लिया मन ,इस दिन भाजपा में होंगे शामिल 
# मेयर प्रत्याशी मुकेश पांडेय खुला चुनावी कार्यालय,अधिवक्ता सह समाजसेवी सुजीत मलिक ने फीता काटकर किया उद्घाटन