Date: 17/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद मेयर सीट अनारक्षित के विरोध में हैं दलित संगठनों  का दलित अधिकार रैली 

1/22/2026 5:59:35 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : नगर निगम मेयर सीट अनारक्षित किये जाने के खिलाफ दलित संगठन गोलबंद  हुए तय कार्यक्रम में अनुसार भारी संख्या  दलित अधिकार रैली का आयोजन किया गया है. जिसमे धनबाद के समस्त दलित संगठन के लोग रैली में भाग लिया। धनबाद के समाजसेवी शांतनु चंद्रा उर्फ बबलू पासवान ने नवंबर 2025 में झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। याचिका में राज्य सरकार के उस निर्णय को चुनौती दी गई है, जिसके तहत नगर निगमों में मेयर पद को दो वर्गों-क और ख-में विभाजित किया गया है। याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार धनबाद में अनुसूचित जाति की आबादी लगभग दो लाख है। ऐसे में यहां मेयर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होना चाहिए था, लेकिन राज्य सरकार ने धनबाद में मेयर का पद अनारक्षित कर दिया। उन्होंने इसे समानता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ बताया हालांकि  न्यायालय में इस मामले पर फैसला सुरक्षित है उन्हें विश्वास है है कि न्यायालय से उन्हें इंसाफ मिलेगा। राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की यदी सरकार दलित विरोधी कार्य करती है तो आने वाले समय में दलील समाज इसका जबाब देगा 
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क  
 


सम्बंधित खबरें

# विधानसभा में ‘हर घर जल’ योजना पर भड़कीं रागिनी सिंह ,कही झरिया में ‘हर घर जल’ योजना है ठप और मंत्री से मांगा जवाब
#
 जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
 

# जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतिश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार को घेरा ,कहा ...
# चिरकुंडा क्षेत्र में आवासित लोगों के अधिकार और सुरक्षा का मामला विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया विधायक राज सिन्हा,कहा ...
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर  जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा