Date: 05/02/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अवैध खनन और गिट्टी ढुलाई पर प्रशासन का सख्त ,अवैध गिट्टी से लदे पांच हाइवा जब्त, अवैध खनन  में लगे लोगो में मचा हड़कंप 
 

2/4/2026 10:39:04 AM IST

49
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 Munger :मुंगेर मे अवैध खनन और गिट्टी ढुलाई पर प्रशासन का सख्त कार्रवाई देखने को मिला है।टेटिया बंबर और गंगटा थाना क्षेत्र में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान पांच अवैध गिट्टी से लदे पांच हाइवा को जब्त किया गया हैं।इस कड़ी में जिला प्रशासन ने करवाई करते हुए  47 लाख 77 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जबकि 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तारी के दौरान कई चालक और उप चालक फरार हो गए । इस संयुक्त कार्रवाई में खनन विभाग के इंस्पेक्टर अभिमन्यु कुमार,डीएसपी अनिल कुमार, एसडीएम राजीव रौशन, टेटिया बंबर और गंगटा थाना पुलिस की अहम भूमिका रही। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध खनन और खनिज परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन का कहना है  कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी इस तरह का अभियान  जारी रहेगा। 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज खान की रिपोर्ट