Date: 05/02/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रामकृष्ण मिशन स्कूल परिसर में दो छात्रों बीच चला चापड,एक छात्र घायल ,स्कूल की सुरक्षा को लेकर उठा सवाल
2/4/2026 6:40:05 PM IST
26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: झारखंड के जमशेदपुर स्थित सिदगोड़ा के रामकृष्ण मिशन स्कूल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। स्कूल परिसर में सातवीं कक्षा के दो छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि एक छात्र ने अपने ही सहपाठी पर चापड़ से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्र ने अपने मोजे में छिपाकर रखा चापड़ निकाल लिया और दूसरे छात्र पर हमला कर दिया। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्र को तत्काल प्राथमिक उपचार अपस्पताल भेजा गया। घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय सिदगोड़ा थाना पुलिस स्कूल पहुंची और दोनों छात्रों को थाने ले जाया गया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने दोनों पक्षों के अभिभावकों को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में अभिभावकों के बीच बातचीत हुई और आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया। चूंकि दोनों छात्र नाबालिग हैं, इसलिए कोई औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। हालांकि, स्कूल प्रबंधन ने इस गंभीर घटना को लेकर सख्त रुख अपनाया है। प्रबंधन की ओर से दोनों छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। स्कूल प्रशासन ने कहा है कि छात्रों की सुरक्षा और अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।इस घटना के बाद शहर में बच्चों के बीच बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों और शिक्षाविदों का कहना है कि स्कूलों में काउंसलिंग और बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अवैध खनन और गिट्टी ढुलाई पर प्रशासन का सख्त ,अवैध गिट्टी से लदे पांच हाइवा जब्त, अवैध खनन में लगे लोगो में मचा हड़कंप
#
बिजली पर टूट पड़े बिजली चोर, काटा केबल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
#
नीट छात्रा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे पैतृक गांव के लोग, कहा नीतीश सरकार ने...
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
घर में खड़ी स्कॉर्पियो का कटा गयाजी में बिना हेलमेट का चालान, 155 किमी दौड़ने को मजबूर हुआ वैशाली का युवक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस