Date: 06/02/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

वार्ड नंबर 40 में विकास की गंगा बहाना मेरे लक्ष्य व सपना: मंजू कुमारी
 

2/5/2026 3:37:55 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड नंबर 40 से प्रत्याशी मंजू कुमारी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया हैं। नामांकन से पूर्व मंजू कुमारी ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में एक विशाल रैली निकालकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया और जनता से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान स्थानीय लोगों का भारी समर्थन देखने को मिला। उन्होंने वर्तमान व्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 40 आज भी विकास की बाट जोह रहा है। यह क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले वर्षों में जनता को सिर्फ आश्वासन मिले, लेकिन धरातल पर काम नहीं हुआ। मंजू कुमारी ने क्षेत्र की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि  क्षेत्र में सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय है, जिसे दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। नियमित साफ-सफाई न होने और फागिंग के अभाव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है, जिससे बीमारियां फैल रही हैं। स्वच्छ पेयजल और नालियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यदि जनता उन्हें चुनती है, तो वे वार्ड में 'विकास की गंगा' बहाएंगी। मौके पर मुख्य रूप से कन्हाई महतो, बैजनाथ महतो, सुमन महतो, सन्नी कुमार समेत भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क