Date: 12/02/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस का निकला फ्लैग मार्च,अब अपराधियों पर कसेगा शिकंजा !
 

2/11/2026 3:38:02 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  :- जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार शाम कोर्ट मोड़ स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य शहर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त संदेश देना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह फ्लैग मार्च बैंक मोड़, धनसार चौक, सिटी सेंटर, रणधीर वर्मा चौक, स्टील गेट सहित जिले के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण करेगा। इस दौरान पुलिस द्वारा चिन्हित हॉटस्पॉट और संदिग्ध स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर रेड व कार्रवाई भी की जाएगी। इस विशेष अभियान में करीब 50 पुलिस अधिकारी और जवानों को लगाया गया है। सिटी हॉक टीम को भी इस अभियान में शामिल किया गया है, जो आधुनिक डिजिटल और टेक्नोलॉजी आधारित उपकरणों से निगरानी कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम के जरिए पुलिस टीमों के बीच समन्वय रखा जा रहा है ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने जानकारी दी कि डायल 112 रिस्पांस सिस्टम को और मजबूत किया गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस की टीम 8 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचने का प्रयास करती है और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि आम लोगों के सहयोग से ही जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट