Date: 17/02/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पत्नी की वेबफाई से तंग आकर पति ने की आत्मदाह, जाँच में जुटी पुलिस 

2/16/2026 6:08:07 PM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya  :पत्नी की बेवफाई से तंग पति ने  पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। मामला शेरघाटी थाना क्षेत्र के शास्त्री मोहल्ला शेखपुरा की है। एक ओर जहां पत्नी अपने सुहाग के लिए महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिरों में पूजन अर्चन कर रही थी। बाबा भोले से अपने सुहाग की कामना कर रही थी। वहीं दूसरी ओर एक पति ने पत्नी के प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लिया। युवक के मौत के उपरांत रोते बिलखते स्वजन ने बताया कि युवक का पत्नी और सास से विगत कुछ दिनों से विवाद  चल रहा था। मृतक की बहन जूली कुमारी ने बताया कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर भाई ने कथित रूप से पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। इधर घटना से पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। महाशिवरात्रि का पर्व पूरी तरह ग़म में बदल गया। मृतक की पहचान प्रभु महतो के  पुत्र सतेंद्र कुमार महतो उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक की बहन जूली के अनुसार सतेंद्र का अपनी पत्नी स्वीटी देवी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। स्वजन का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। दोनों के बीच आपसी अविश्वास को लेकर तनाव बना रहता था। उनका कहना है कि विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला थाने तक पहुंच चुका था । एक बार आवेदन के आधार पर सतेंद्र को थाने में भी रखा गया था।
परिजनों का आरोप है कि सतेंद्र की सास भी उसे लगातार धमकी देती थी। आठ वर्ष पूर्व सतेंद्र की शादी हुई थी। दो नाबालिग बेटियां हैं। पारिवारिक विवाद के कारण उसकी पत्नी कुछ दिन पहले बच्चों के साथ मायके चली गई है। जिसके बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रह रहा था। बताया जाता है कि दोनों कुछ समय हैदराबाद में भी रह रहे थे। स्थानीय लोगों के बताया कि सतेंद्र ने हाल ही में मुहल्ले में जमीन खरीदी थी। पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के बाद वह गंभीर रूप से झुलस गया । युवक को बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक अवर निरीक्षक राजकिशोर सिंह, अवर निरीक्षक रूपा कुमारी, मोहम्मद इम्तियाज एवं रविराज ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया गया है। मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आवेदन और स्वजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से मुहल्ले में शोक का माहौल है।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट