Date: 16/02/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आरपीएफ बड़ी करवाई दून एक्सप्रेस से 16 जीवित कछुए किये बरामद
2/15/2026 1:03:28 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में आरपीएफ ने ऑपरेशन डब्ल्यूआईएलईपी (WILEP) के तहत वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ट्रेन संख्या 13010 योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस के जनरल कोच से 16 जीवित कछुओं को बरामद किया गया है।
आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त ट्रेन से कछुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट और सीआईबी की संयुक्त टीम ने प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेन के आगमन के बाद जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान इंजन की ओर से दूसरे सामान्य कोच में सीट के नीचे एक नीले रंग का कपड़े का थैला लावारिश अवस्था में पाया गया। किसी भी यात्री ने थैले पर अपना दावा नहीं किया, जिससे संदेह गहराया। ट्रेन खुलने से पहले थैले को प्लेटफार्म पर उतारकर गवाहों के समक्ष खोलकर जांच की गई, जिसमें जूट के बोरे में रखे कुल 16 जीवित इंडियन फ्लापशेल प्रजाति के कछुए बरामद किए गए। इसके बाद जब्ती सूची बनाकर कछुओं को जब्त किया गया और आरपीएफ पोस्ट लाया गया। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि बरामद कछुए वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित प्रजाति में आते हैं। कछुओं को सुरक्षित रूप से वन विभाग को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में तस्करों की पहचान और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में चितरंजन सिंह, शशिकांत तिवारी, बबुलेश कुमार, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार और अमित कुमार वर्मा शामिल थे। आरपीएफ ने कहा कि आगे भी वन्यजीव तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जंगल से भटका हाथी पंहुचा गांवों, ग्रामीणों में दहशत
#
नीट छात्रा मामला की जांच करने सीबीआई की टीम पहुंची पतियावा
#
कुबेर होटल में युवक बेहोश मिला, जहर खाने की आशंका, हालत गंभीर।
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस
#
लूटेरा गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफास, रेलवे में नौकरी दिलाने का नाम पर करते थे ठगी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एसएसएलएनटी में परीक्षा दे रहे लॉ कॉलेज के छात्रों का हंगामा
#
किडनी केयर क्लिनिक के संचालक डॉ. मिहिर कुमार को धमकी भरा मिला पत्र ,इलाके में फैली सनसनी
#
कोवाली गांव में स्वीकृत नया उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण का पंचायत प्रतिनिधियों ने किया विरोध ,कहा ...
#
एसपी को योनो एप का समस्या बताना साइबर अपराधियों को पड़ा महंगा ,चार ठग बाजों को पुलिस ने दबोचा
#
कांग्रेस से निलंबन के बाद मेयर प्रत्याशी जेबा खान ने मिडिया के सामने फुट फुट कर रोइ ,कहा इस पार्टी में ....