Date: 19/02/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई  की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
 

2/18/2026 1:21:27 PM IST

33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jahanabad :पटना के शंभू हॉस्टल में नीट छात्रा के संदिग्ध हालत में हुई मौत की जांच में जुटी सीबीआई की टीम जब दूसरी बार छात्र के पैतृक गांव पहुंची तो देर रात्रि तक लगभग 5 घंटे से अधिक तक परिजनों से पूछताछ किया।  सीबीआई की टीम लगभग 3 बजे छात्रा के गांव पहुंची थी और छात्रा के भाई पिता एवं मां के साथ काफी देर तक पूछताछ  की।  पूछताछ करने के बाद देर रात्रि छात्रा के भाई के मोबाइल एवं अन्य सामग्री को सील कर अपने साथ पटना ले गई।  मृत छात्रा के पिता ने बताया कि सीबीआई की टीम के सदस्य मेरे घर पर पहुंचे और घर को बंद कर परिवार के लोगों से देर रात तक गहन बातचीत किया। 6 सदस्य टीम अपने कार्यशैली के अनुसार कार्य किया और फिर देर रात में वापस पटना चले गए । पिता ने अभी बताया कि टीम के सदस्य कुछ खास बातचीत नहीं की ।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जहानाबाद जिला मुख्यालय के देवरिया मोहल्ला में भी एक टीम पहुंचकर मंगलवार को ही हॉस्टल में साथ रहने वाली छात्रा के एक सहेली से बातचीत कर जरूरी जानकारियां जुटाई। हालांकि छात्रा की सहेली के साथ कौन सी एजेंसी मंगलवार को पूछताछ किया है यह अब तक खुलासा नहीं हो सका है बताया जा रहा है कि उक्त छात्रा के पिता ने ही सबसे पहले मृत छात्री के परिवार को छात्रा के बीमार होने की खबर दी थी। इसी कड़ी में छात्रा के सहेली से जांच एजेंसी की टीम ने पूछताछ किया है तीन दिनों के अंदर सीबीआई की टीम दूसरी बार छात्रा के गांव पहुंचने एवं विस्तृत रूप से जानकारी हासिल करने के बाद अब लोगों को यह लग रहा है कि सीबीआई की टीम जांच के इस कड़ी को तेज गति से आगे बढ़ा रही है आने वाले दिनों में छात्रा के साथ क्या हुआ और कैसे मौत हुई इसका खुलासा जल्द होने की संभावना प्रबल हो गई ह। 
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट