Date: 12/04/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लिलोरी मंदिर रेलवे फाटक के पास तीन वाहनों की टक्कर, बाल-बाल बचे पांच लोग
2/19/2026 5:09:57 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara : कतरास थाना अंतर्गत लिलोरी मंदिर के समीप रेलवे फाटक पर बुधवार कि रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यहाँ तीन गाड़ियों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक स्विफ्ट डिजायर कार के परखचे उड़ गए। हालांकि, एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और कार में सवार पांचों लोग बाल-बाल बच गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर कार में सवार पांच लोग बोकारो से रानीगंज 'रूस मेला' देखने जा रहे थे। जैसे ही वे लिलोरी मंदिर के पास रेलवे फाटक के समीप पहुँचे, तभी तीन वाहनों के बीच असंतुलित होकर टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही कतरास थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू रूप से बहाल कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए कशीनाथ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ब्रेकिंग न्यूज़ : गोदाम में भीषण आग लगने से मची अफरा तफरी ,लाखो के जले बिस्कुट और चिप्स
#
ग्रामीण एसपी ने किया कतरास थाने का औचक निरीक्षण
#
प्रिंस खान पर पुलिस फिर कसा शिकंजा , वासेपुर में घर पर चस्पा इश्तेहार
#
महिला पर मनचलो ने किया हमला ,युवती चेहरा बुरी तरह से झुलसा
#
पीएनबी शाखा में दिनदहाड़े छिनतई , महिला के शोर मचाने पर बदमाश ..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पप्पू यादव ने BJP पर लगाए आरोप, कहा बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी
#
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुँची कदमा,प्रभु जगन्नाथ मंदिर की रखी आधारशिला
#
होली में उपद्रवियों से धनबाद पुलिस सख़्ती से निपटने को हुई तैयार ,उग्र भीड़ से निपटने के लिए हुआ हाई लेवल मॉक ड्रील
#
शाहमीर तकिया के विशाल केशव ने लगाई गुहार, मारपीट और छिनतई करने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
#
समहरणालय परिसर में कर्मचारियों ने खेली होली ,एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी बधाई