Date: 21/02/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद नगर निकाय चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सोमवार को करेंगे 9.4 लाख मतदाता 

2/21/2026 8:56:26 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :- धनबाद नगर निकाय चुनाव को लेकर आज शाम 5 बजे से चुनावी प्रचार का शोर थम गया है। अब 23 फरवरी, यानी सोमवार को धनबाद के नगर निकाय चुनाव में खड़े तमाम प्रत्याशियों के भाग का फैसला मतदाता अपने मत से करेंगे। वहीं, मतदान की तमाम तैयारियों को लेकर आज धनबाद उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं एसएसपी ने जानकारी दी।
धनबाद समाहरणालय के मुख्य सभागार में आज शाम एक प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने मतदान, मतदान से पूर्व डिस्पैच सेंटर से मतदानकर्मियों की रवानगी सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी देते हुए कहा कि 23 फरवरी की सुबह 7 बजे से सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो जाएगी, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। 5 बजे तक मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए धनबाद में कुल 1019 बूथों बनाए गए है, जिसपर कुल 9.4 लाख मतदाता मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदो के चुनाव के लिए अपना वोट डालेंगे। इस दौरान करीब 6 हजार मतदानकर्मी इन बूथों पर तैनात रहेंगे। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपिल करते हुए कहा कि यह मतदान बैलेट पेपर से होगा, इसलिए सभी मतदाता ध्यान से मुहर लगाए, ताकि उनका वोट बर्बाद न हो और सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि धनबाद पॉलिटेक्निक परिसर में बने डिस्पैच सेंटर से रविवार सुबह मतदान कर्मियों को बैलेट पेपर, मत पेटी और अन्य मतदान सामग्रियों के साथ अलग-अलग 350 वाहनों से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अबतक कुल 42 आचार संहिता उलंघन के मामले सामने आए हैं, जिसमे से 40 का निपटारा किया जा चुका है, जबकि 2 मामलों की जांच अभी जारी है। वहीं, एसएसपी प्रभात कुमार बे बताया कि मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर 3500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही साथ ही छह डीएसपी 25-25 पुलिस जवानों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे, जो किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए तैयार होंगे। उन्होंने बताया कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 71 अतिसंवेदनशील बूथों को चिन्हित किया गया है, जहाँ विशेष चौकसी बरती जएगी। इसके साथ ही धनबाद न्यायालय के समीप मुख्य कंट्रोल रूम से पूरे क्षेत्र पर निगरानी रखी !
 
 संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क